राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 क्षेत्राधिकारी यातायात द्वारा रिक्रूट आरक्षियों को यातायात नियमों के प्रति किया गया जागरूक
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह जनवरी–2026 के अंतर्गत सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से आज दिनांक 05.01.2026 को पुलिस लाइन प्रतापगढ़ स्थित सभागार में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी यातायात / नोडल अधिकारी श्री अनिल कुमार राय द्वारा रिक्रूट आरक्षियों को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई तथा उन्हें स्वयं नियमों का पालन करने एवं आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया।
इस दौरान हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, नशे की अवस्था में वाहन न चलाने, मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, सड़क संकेतकों व चिन्हों का पालन करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना तथा सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाकर जनसुरक्षा सुनिश्चित करना रहा।
ये भी पढ़ें SDM रानीगंज व CO रानीगंज द्वारा तहसील रानीगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर की जा रही जनसुनवाई












