SDM रानीगंज व CO रानीगंज द्वारा तहसील रानीगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर की जा रही जनसुनवाई-
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ आज दिनांक 05.01.2026 को तहसील रानीगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर उपजिलाधिकारी रानीगंज व क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री विनय प्रभाकर साहनी द्वारा तहसीलदार के साथ संयुक्त रूप से जनसुनवाई की गई। कार्यक्रम में पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य लोक शिकायतों का त्वरित समाधान, प्रशासनिक जवाबदेही तथा जनहित में प्रभावी सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना रहा।
ये भी पढ़ें पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं के गंभीरता से समाधान हेतु दिए गए निर्देश












