अलीगढ़: दलित समाज के लोगों ने एसएसपी कार्यालय का किया घेराव

दलित समाज के लोगों ने तीन दलित युवकों के साथ मारपीट की घटना को लेकर भारी आक्रोश जताते हुए एसएसपी कार्यालय का घेराव..

अलीगढ़: अलीगढ़ में दलित समाज के लोगों ने तीन दलित युवकों के साथ मारपीट की घटना को लेकर भारी आक्रोश जताते हुए एसएसपी कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पीड़ितों के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जिससे नाराज होकर उन्होंने एसएसपी कार्यालय पर जोरदार नारेबाजी की।

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि थाना लोढ़ा क्षेत्र के चिक पट्टी गांव में जब दलित युवक डॉ. भीमराव अंबेडकर पर एक वीडियो बना रहे थे, तभी दबंगों ने उनके साथ बेरहमी से मारपीट की। इतना ही नहीं, आरोपियों ने युवकों को सड़क पर लिटाकर उनके कपड़े भी उतार दिए और उनकी पिटाई करते हुए वीडियो बना डाला। यह वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।

प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि घटना में लिप्त थाना इंचार्ज और संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। मौके पर पहुंचे एसएसपी ने पूरे प्रकरण की जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है।

गौरतलब है कि इस पूरे मामले ने जिलेभर में खासा आक्रोश पैदा कर दिया है और दलित समाज ने जल्द न्याय की मांग उठाई है।

ये भी पढ़ें दिल्ली: भीषण गर्मी को लेकर IMD का हाई अलर्ट, तापमान 55 डिग्री तक पहुंचने की संभावना

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें