प्रतापगढ़ में 5 लाख 109 वोटर मतदाता सूची से हटे।
संवाददाता अमित शुक्ला
प्रतापगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का पहला चरण पूरा हो गया है। इसके बाद मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशन कर दिया गया है। इस प्रक्रिया में 5 लाख 109 मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं, जिसके बाद जिले में मतदाताओं की कुल संख्या अब 20,25,021 हो गई है।हटाए गए मतदाताओं में मृतक, अन्य स्थानों पर स्थानांतरित हुए, डुप्लीकेट और अनुपस्थित मतदाता शामिल हैं। SIR के दौरान 49 हजार मतदाता डुप्लीकेट पाए गए, 88 हजार मतदाताओं की मृत्यु की पुष्टि हुई, जबकि 2 लाख 24 हजार मतदाता अन्य जगहों पर शिफ्ट हो चुके हैं। इसके अतिरिक्त, 1 लाख 22 हजार मतदाता अनुपस्थित पाए गए, जिनका कोई पता नहीं चल सका।इसके अलावा, 82 हजार मतदाता ‘नो मैपिंग जोन’ में शामिल हैं। इन मतदाताओं को चुनाव आयोग द्वारा मान्य दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए नोटिस जारी किए जाएंगे। यदि ये मतदाता दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाते हैं, तो उनके नाम भी मतदाता सूची से हटाए जा सकते हैं।इस पुनरीक्षण कार्य में 2626 बूथ लेवल अधिकारी (BLO) लगाए गए थे। SIR से पहले प्रतापगढ़ में कुल 25,25,130 मतदाता थे। जिले में 7 विधानसभा क्षेत्र और 1148 ग्राम पंचायतें हैं। 20,25,021 मतदाताओं का सत्यापन और डिजिटलीकरण भी पूरा हो चुका है।












