थाना कोतवाली नगर, जनपद प्रतापगढ़।दुष्कर्म व आईटी एक्ट के अभियोग से संबंधित 01 वांछित अभियुक्त सुनील उर्फ मैचू को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ
पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा आपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेन्द्र लाल व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री प्रशान्त राज के कुशल पर्वेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली नगर श्री सुभाष कुमार यादव के नेतृत्व में निरीक्षक मो0 इबरार अंसारी मय हमराह का0 रमाकान्त गौड द्वारा देखभाल क्षेत्र/तलाश वारण्टी, वाछित अभियुक्त के दौरान, मुखबिर की सूचना पर अन्तर्गत धारा 64(2)m/352/127(2)/351(2)/115(2) बीएनएस व 67 आईटी एक्ट थाना कोतवाली नगर, प्रतापगढ़ से संबंधित 01 वांछित अभियुक्त सुनील उर्फ मैचू पुत्र अद्या प्रसाद निवासी भगवा थाना कोतवाली नगर प्रतापगढ़ को थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत रेलवे स्टेशन पार्किंग स्थल के पास से गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
01. सुनील उर्फ मैचू पुत्र अद्या प्रसाद निवासी भगवा थाना कोतवाली नगर प्रतापगढ़ उम्र करीब 21 वर्ष।
2. पुलिस टीम का विवरण
निरीक्षक मो0 इबरार अंसारी मय हमराह का0 रमाकान्त गौड थाना कोतवाली नगर, जनपद प्रतापगढ़ ।












