वृन्दावन पुलिस की बड़ी कार्रवाई

वृन्दावन पुलिस की बड़ी कार्रवाई

स्टेट संवाददाता विष्णु रावत

गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियुक्त पवन गोस्वामी की 1.60 करोड़ की संपत्ति कुर्क

मथुरा। थाना वृन्दावन पुलिस टीम द्वारा गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत संगठित अपराध में लिप्त अभियुक्त पवन गोस्वामी पुत्र रमेशचन्द्र, निवासी लीला ठाकुर वाली गली, गौरा नगर कॉलोनी, वृन्दावन, मथुरा के विरुद्ध रिपोर्ट प्रेषित की गई है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त पवन गोस्वामी ने एक संगठित गिरोह बनाकर आर्थिक लाभ के उद्देश्य से लगातार आपराधिक गतिविधियां कीं और अवैध रूप से धन अर्जित किया। इसी अवैध कमाई से उसने अपनी पत्नी मौसमी के नाम पर गौरा नगर कॉलोनी में लगभग 225.25 वर्ग मीटर का प्लॉट खरीदा तथा करीब 67.760 वर्ग मीटर क्षेत्र में निर्माण कराया। इस संपत्ति की अनुमानित कीमत लगभग 1 करोड़ 60 लाख 23 हजार 250 रुपये बताई जा रही है।
श्रीमान जिला मजिस्ट्रेट द्वारा उक्त संपत्ति को जब्त (कुर्क) करने का आदेश पारित किया गया। आदेश के अनुपालन में क्षेत्राधिकारी सदर एवं उपजिलाधिकारी (न्यायिक/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट) सदर, जनपद मथुरा के निर्देशन में पुलिस टीम ने गौरा नगर स्थित अभियुक्त की अचल संपत्ति को कुर्क किया। कार्रवाई के दौरान विधिवत मुनादी भी कराई गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की सख्त कार्रवाई से संगठित अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जाएगा और अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों को जब्त कर कानून का कड़ा संदेश दिया जाएगा।
अभियुक्त का नाम व पता:
पवन गोस्वामी पुत्र रमेशचन्द्र
निवासी – लीला ठाकुर वाली गली, गौरा नगर कॉलोनी, वृन्दावन, मथुरा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें