एटा में व्यापार मंडल का बाजार बंद रहा सफल, आतंकवादी हमले के विरोध में जताया रोष
एटा उत्तर प्रदेश: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम वैसरन बैली में हुए आतंकी हमले में 27 निर्दोष लोगों की हत्या के विरोध में एटा के व्यापारियों ने आज संपूर्ण बाजार बंद रखकर अपना विरोध दर्ज कराया। व्यापार मंडल के आह्वान पर दोपहर 1 बजे तक शहर की सभी दुकानों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों ने शांति पूर्वक कामकाज बंद रखा।
इस दौरान व्यापारियों ने घंटाघर से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकालकर पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी की। “पाकिस्तान मुर्दाबाद”, “आतंकियों को फांसी दो”, “व्यापारी एकता जिंदाबाद” जैसे नारे गूंजते रहे।
मार्च का नेतृत्व व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष अतुल राठी एवं बाबूगंज के अध्यक्ष साबिर मियां ने किया। कलेक्ट्रेट पहुंचकर व्यापारियों ने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कठोर संदेश देने की मांग की गई।
व्यापारियों की एकजुटता और शांतिपूर्ण विरोध को शहरवासियों ने भी समर्थन दिया।
ये भी पढ़ें भाभी की बहन से इश्क लड़ाना पड़ा महंगा, युवक को परिजनों ने पीट-पीटकर मार डाला












