दादी और नातिन की सड़क दुर्घटना में हुई मौत से आहत परिवार के बीच संवेदना प्रकट करने पहुंचे राजा भैया

दादी और नातिन की सड़क दुर्घटना में हुई मौत से आहत परिवार के बीच संवेदना प्रकट करने पहुंचे राजा भैया

संवाददाता अमित शुक्ला

प्रतापगढ़। पीड़ित को 1 लाख रुपए का चेक देकर किया आर्थिक सहयोग मानिकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा तिवारीपुर निवासी सुमित्रा देवी पत्नी रामसजीवन और उसकी नातिन आर्या की 31 दिसंबर 2025 में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। कुंडा के विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह और उनके साथी बाबागंज विधायक विनोद सरोज मृतकों के परिजनों से मिले और मिलकर दुर्घटना की जानकारी लिया।उन्होंने मृतक के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए मृतक के परिजनों को एक लाख का चेक देकर आर्थिक मदद किया और भविष्य में भी मदद करने का भरोसा दिलाया।इस मौके पर उनके प्रतिनिधि हरिओम शंकर श्रीवास्तव,अर्जुन प्रसाद मौर्य,संतलाल सरोज, अनिल मौर्य आदि सैकड़ों ग्रामीण और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें कन्विक्शन सेल की सख्त पैरवी, नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 वर्ष कारावास

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें