क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री विनय प्रभाकर साहनी व तहसीलदार रानीगंज श्री अजय संतोषी द्वारा थाना प्रभारी रानीगंज श्री प्रभात कुमार सिंह के साथ थाना रानीगंज में थाना समाधान दिवस के अवसर पर जनसुनवाई की गई
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ


जनसुनवाई के दौरान आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा उनके त्वरित एवं न्यायोचित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
क्षेत्राधिकारी रानीगंज द्वारा थाना दिवस पर उपस्थित पुलिस कर्मियों को जनसमस्याओं के गुणवत्तापूर्ण समाधान एवं जनता के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाने के निर्देश भी दिए गए।












