फतेहपुर में गांजा तस्करी का जाल बेखौफ, हर थाना–चौकी में फैलता जा रहा नशे का कारोबार-थाना गाज़ीपुर क्षेत्र में गांजा कारोबार और अवैध खनन बेलगाम, संरक्षण के आरोपों से गरमाया मामला
संवाददाता पवन सूर्यवंशी फतेहपुर।
फतेहपुर में मादक पदार्थों का अवैध कारोबार इस कदर फैल चुका है कि गांजा की सप्लाई अब किसी एक इलाके तक सीमित नहीं रही।
थाना गाज़ीपुर, व जोनिहा व बिदकी हथगाव व खागा जहानाबाद, छिवालहा समेत लगभग पूरे जनपद में गांजा खुलेआम पहुंचाया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो नशा तस्करों का नेटवर्क इतना मजबूत हो चुका है कि वे बिना किसी डर के अपना कारोबार चला रहे हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि हर थाना क्षेत्र और चौकियों के आसपास नशे की गतिविधियां आम बात हो गई हैं। गांजा सप्लायर गांव-गांव तक सक्रिय हैं और युवाओं को खुलेआम नशे की ओर धकेला जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि इतनी व्यापक तस्करी के बावजूद पुलिस की कार्रवाई न के बराबर दिखाई दे रही है। मामूली खानापूर्ति कर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है। इससे यह सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में गांजा की सप्लाई कैसे और किसके संरक्षण में चल रही है। लोगों का कहना है कि नशे के सौदागरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे अब किसी से छिपने की जरूरत भी नहीं समझते। चौकियों और थानों के आसपास ही अवैध गतिविधियों का संचालन होने से आम जनता में यह धारणा बन रही है कि कहीं न कहीं जिम्मेदार विभागों की भूमिका संदिग्ध है।नशे के बढ़ते कारोबार का सीधा असर युवा पीढ़ी पर पड़ रहा है। स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्र और बेरोजगार युवक आसानी से गांजा की चपेट में आ रहे हैं, जिससे सामाजिक माहौल तेजी से बिगड़ता जा रहा है अभिभावकों में भारी आक्रोश और चिंता है।अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या जनपद के पुलिस अधिकारी इस पूरे नेटवर्क की गंभीरता से जांच करेंगे, या फिर मादक पदार्थों का यह अवैध कारोबार यूँ ही पुलिस की आंखों के सामने फलता-फूलता रहेगा। (थाना गाज़ीपुर क्षेत्र में गांजा कारोबार और अवैध खनन बेलगाम, संरक्षण के आरोपों से गरमाया मामला)
गाज़ीपुर थाना क्षेत्र इन दिनों मादक पदार्थों के अवैध कारोबार और अवैध मिट्टी खनन को लेकर गंभीर चर्चाओं में है। क्षेत्रीय लोगों के अनुसार गांजा की तस्करी के साथ-साथ मिट्टी खनन का धंधा भी खुलेआम चल रहा है, लेकिन जिम्मेदार महकमे आंखें मूंदे बैठे हैं।बताया जा रहा है कि थाना गाज़ीपुर क्षेत्र के मनीपुर गांव में काफी समय से अवैध मिट्टी खनन का कारोबार फैला हुआ है। स्थानीय सूत्रों का आरोप है कि यह पूरा नेटवर्क थाना गाज़ीपुर से जुड़े एक कारखास के संरक्षण में फल-फूल रहा है, जिसके चलते खनन माफिया बेखौफ होकर जेसीबी और ट्रैक्टरों से मिट्टी का अवैध उठान कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि दिन-रात चल रहे इस अवैध खनन से न सिर्फ सरकारी राजस्व को भारी नुकसान हो रहा है, बल्कि पर्यावरण और ग्रामीण रास्तों को भी गंभीर क्षति पहुंच रही है। इसके बावजूद न तो खनन विभाग की कोई ठोस कार्रवाई दिखाई दे रही है और न ही पुलिस की सक्रियता।इसी क्षेत्र में गांजा कारोबार के सक्रिय होने की भी चर्चाएं तेज हैं। लोगों का आरोप है कि नशे के सौदागर खुलेआम सप्लाई कर रहे हैं और युवा पीढ़ी तेजी से नशे की गिरफ्त में फंसती जा रही है।
सवाल यह है कि इतनी बड़ी अवैध गतिविधियां थाना क्षेत्र में कैसे और किसके संरक्षण में चल रही हैं












