भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा नोएडा के नेता सैयद अहसन अख्तर ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से की भेंट

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा नोएडा के नेता सैयद अहसन अख्तर ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से की भेंट

नई दिल्ली। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, नोएडा के नेता सैयद अहसन अख्तर ने दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट की।

भेंट के दौरान संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में अल्पसंख्यक मोर्चा को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं जनोन्मुखी बनाने के साथ-साथ केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने पर विचार-विमर्श किया गया।

राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं के परिश्रम की सराहना करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती में जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका होती है। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताते हुए संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया।

वहीं सैयद अहसन अख्तर ने कहा कि नितिन नवीन का मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है, जिससे संगठनात्मक कार्यों को नई ऊर्जा और दिशा प्राप्त होगी।

ये भी पढ़ें कानपुर से बड़ी खबर राम तेरी गंगा मैली रह गई,,भ्रष्टाचारियों की जेबें भरते भरते सीसामऊ नाले का गंदा पानी गंगा में,

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें