एटा में पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का चुनाव संपन्न

एटा में पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का चुनाव संपन्न

संवाददाता योगेन्द्र सिंह. एटा के जिला पंचायत सभागार में उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। चुनाव में कमल बाल्मीकि को जिलाध्यक्ष चुना गया। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सनी बाल्मीकि को 34 मतों के अंतर से पराजित किया।

मतदान प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शुरू हुई, जिसमें जनपद के आठ ब्लॉकोंअलीगंज, जैथरा, शीतलपुर, निधौली, मारहरा, जलेसर, अवागढ़ और सकीटके ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कुल 762 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

अन्य पदों के चुनाव परिणाम भी घोषित किए गए।

महामंत्री पद पर ओमवीर ने जबर सिंह को 142 मतों से पराजित किया।

संगठन मंत्री पद पर राहुल ने राजेश को 153 मतों के बड़े अंतर से हराया।

कोषाध्यक्ष पद के लिए उदयवीर और अजीत के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें अजीत ने 9 मतों से जीत दर्ज की।

चुनाव अधिकारी लालबहादुर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के सभी जनपदों में ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों के चुनाव कराए जा रहे हैं। एटा में यह चुनाव चार पदों के लिए आयोजित किया गया था, जबकि चुनाव संप्रेक्षक निर्विरोध चुने गए।

ये भी पढ़ें अखंड हिंदू वाहिनी सिद्धार्थनगर की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें