भाजपा के निष्कासित पार्षदों और महापौर के बीच सदन का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजनाथ सिंह से मिलकर बैठक की

भाजपा के निष्कासित पार्षदों और महापौर के बीच सदन का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजनाथ सिंह से मिलकर बैठक की

संवाददाता पवन सूर्यवंशी कानपुर: महापौर शहर से बाहर तो वहीं निष्कासित पार्षद जनहित के विकास की लगा रहे जुगत नगर निगम में सियासी भूचाल,कानपुर नगर निगम में भाजपा के निष्कासित पार्षदों और महापौर के बीच सदन का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है।

प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित और महापौर प्रमिला पांडेय के साथ आठ घंटे चली बैठक के छह दिन बाद भी कोई नतीजा नहीं निकला।

हालात ये हैं कि विवाद के चलते महापौर का शहर से दूरी बनाए रखना चर्चा का विषय बना हुआ है।

इधर, सदन की बैठकों से निष्कासित हुए पार्षद 16 जनवरी को प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के सामने वार्डो के विकास के लिए अपनी समस्याओं को रखने की रणनीति बना चुके हैं।

संगठन में मामला नहीं सुलझा तो प्रदेश अध्यक्ष का कानपुर दौरा एक बार फिर टल सकता है।

महापौर शहर से बाहर हैं और पार्षद जनहित के लिए जुगत में जुटे हैं,नगर निगम में हालात मानो आंदोलन की दहलीज़ पर खड़े नज़र आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें शासन के आदेशों की खुली अवहेलना? स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल पर गंभीर आरोप

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें