थाना ट्रॉनिका सिटी पुलिस मुठभेड़ में हत्या के आरोपी दो शातिर बदमाश घायल, तमंचे बरामद
बाउम्मीद बरामदगी के दौरान फायरिंग, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैर में लगी गोली
संवाददाता: पवन सूर्यवंशी गाजियाबाद: पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद के अंतर्गत थाना ट्रॉनिका सिटी पुलिस ने दिनांक 13 जनवरी 2026 को बाउम्मीद बरामदगी के दौरान हुई मुठभेड़ में हत्या की घटना कारित करने वाले दो शातिर अपराधियों को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त दो अदद नाजायज देशी तमंचे एवं दो अदद खोखा कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, कल दिनांक 12 जनवरी 2026 की रात्रि को थाना ट्रॉनिका सिटी पुलिस टीम द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 16/26, धारा 103(1) बीएनएस के अंतर्गत अभियुक्त संदीप बसोया एवं दिव्यांशु उर्फ रॉकी को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल की बरामदगी कराने की बात कही।
बाउम्मीद बरामदगी के उद्देश्य से पुलिस टीम अभियुक्तों को जैन कॉलोनी हरमपुर के जंगल क्षेत्र में लेकर पहुंची, जहां अभियुक्तों ने पहले से छुपाए गए तमंचों से पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में दोनों अभियुक्तों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें मौके से घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। घायल अभियुक्तों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उन्होंने दिनांक 06 जनवरी 2026 को सूफियान पुत्र मो. जहांगीर, निवासी गली नंबर 09, वजीराबाद दिल्ली की गोली मारकर हत्या की थी। पुलिस द्वारा अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:
- संदीप बसोया पुत्र धर्मवीर, निवासी हनुमान चौक जगतपुर, थाना वजीराबाद दिल्ली, मूल निवासी ग्राम खड़खड़ी, थाना लोनी, गाजियाबाद, उम्र लगभग 32 वर्ष (पुलिस मुठभेड़ में घायल)।
- दिव्यांशु उर्फ रॉकी पुत्र मनोज कुमार, निवासी राज कॉलोनी, चमन विहार, विजय विहार, थाना अंकुर विहार, गाजियाबाद, उम्र लगभग 20 वर्ष (पुलिस मुठभेड़ में घायल)।
बरामदगी का विवरण:
- 02 अदद नाजायज देशी तमंचा (आलाकत्ल)
- 02 अदद खोखा कारतूस
अपराधिक इतिहास:
घायल अभियुक्त संदीप बसोया के विरुद्ध हत्या एवं हत्या के प्रयास का एक अभियोग पूर्व से पंजीकृत है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम:
थाना ट्रॉनिका सिटी पुलिस टीम












