चायना डोर उड़ाई तो जेल जाओगे — उज्जैन पुलिस का सख्त संदेश, शहर में चला विशेष जागरूकता अभियान

चायना डोर उड़ाई तो जेल जाओगे — उज्जैन पुलिस का सख्त संदेश, शहर में चला विशेष जागरूकता अभियान

संवाददाता: संतोष यादव, उज्जैन

प्रतिबंधित चायना डोर (चाइनीस मांझा) के उपयोग, क्रय-विक्रय और भंडारण के विरुद्ध आमजन को जागरूक करने एवं जानलेवा घटनाओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से उज्जैन पुलिस द्वारा एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत उज्जैन पुलिस की टीम वज्र वाहन में सवार होकर शहर के प्रमुख मार्गों, चौराहों और संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण करती नजर आई।
अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा चायना डोर से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकना रहा। वज्र वाहन में सवार पुलिस टीम ने शहर के सभी प्रमुख ब्रिजों से गुजरते हुए वहां पूर्व में लगाए गए तार और फेंसिंग की स्थिति का निरीक्षण किया, ताकि पतंगबाजी के दौरान किसी प्रकार की जनहानि न हो।
इसके साथ ही पुलिस टीम ने पतंग बाजारों और दुकानों के आसपास पहुंचकर माइक के माध्यम से दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी कि कोई भी व्यक्ति प्रतिबंधित चाइनीस मांझे का क्रय-विक्रय करता पाया गया तो उसके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि चायना डोर का उपयोग करना अपराध है और दोषी पाए जाने पर जेल भेजा जाएगा।
अभियान के दौरान पुलिस द्वारा ड्रोन कैमरे की सहायता से भी निगरानी रखी गई, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि शहर के किसी भी हिस्से में प्रतिबंधित चायना डोर का उपयोग न हो रहा हो। पुलिस ने आमजन से अपील की कि वे स्वयं भी सतर्क रहें और यदि कहीं चाइना डोर का उपयोग या बिक्री होती दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें।
उज्जैन पुलिस ने दो टूक संदेश दिया—
“चायना उड़ाई तो जेल जाओगे।”

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें