संभल हिंसा में अपनी काबिलियत से जाने जाते ASP अर्जुन चौधरी समेत 12 अज्ञात पुलिस कर्मी पर FIR सीजेएम कोर्ट का एक्शन

संभल हिंसा में अपनी काबिलियत से जाने जाते ASP अर्जुन चौधरी समेत 12 अज्ञात पुलिस कर्मी पर FIR सीजेएम कोर्ट का एक्शन

संवाददाता पवन सूर्यवंशी संभल

उत्तर प्रदेश के संभल में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विभांशु सुधीर (CJM) कोर्ट ने ASP अनुज चौधरी समेत 12 पुलिसकर्मियों पर एफआईआर के आदेश दिए हैं। इनमें इंस्पेक्टर अनुज तोमर और 12 अज्ञात पुलिसकर्मी शामिल हैं। यह FIR दर्ज करने का आदेश दिया है। यह आदेश संभल हिंसा में एक व्यक्ति को गोली लगने के मामले को लेकर दिया गया है। युवक के पिता ने कोर्ट में याचिका दायर की थी। जिसमें पुलिसकर्मियों पर गोली मारने का आरोप लगाया गया था। सुनवाई के बाद कोर्ट ने यह आदेश दिया है।आपको बता दें नखासा थाना क्षेत्र के मोहल्ला खग्गू सराय अंजुमन निवासी यामीन ने कोर्ट में याचिका दायर की थी। यामीन ने बताया कि उनका बेटा आलम 24 नवंबर 2024 को पापा बेचने के लिए घर से निकला था। शाही जामा मस्जिद क्षेत्र में पहुंचने पर पुलिस ने उसे गोली मार दी थी। यह मुकदमा 6 फरवरी 2024 को कोर्ट में दायर किया गया था। यामीन की ओर से तत्कालीन सीओ संभल अनुज चौधरी और संभल कोतवाली इंस्पेक्टर अनुज तोमर सहित 10 से 12 पुलिसकर्मियों को प्रतिवादी बनाया गया था। 9 जनवरी 2026 को कोर्ट में मुकदमा पेश हुआ, जिसके बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने सभी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश दिए।

उत्तर प्रदेश के संभल जिले से बड़ी खबर सामने आई है।

तेज तर्रार और संभल हिंसा से चर्चा में आने वाले अनुज चौधरी समेत यूपी पुलिस के 12 कर्मियों पर मुकदमा दर्ज करने का कोर्ट ने आदेश दिया है। ये आदेश मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विभांशु सुधीर (CJM) कोर्ट से जारी किया है। आरोप है कि संभल हिंसा के दौरान पुलिसकर्मियों ने एक युवक को गोली मारी थी। युवक के पिता की याचिका पर कोर्ट ने आदेश दिया है। उक्त घटना के वक्त अनुज चौधरी संभल में बतौर सीओ तैनात थे।

फिलहाल वो फिरोजाबाद में एएसपी हैं।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया