प्रतापगढ़: मेडिकल कॉलेज के स्टाफ नर्स की मंगलवार की रात करीब दस बजे संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई।

प्रतापगढ़: मेडिकल कॉलेज के स्टाफ नर्स की मंगलवार की रात करीब दस बजे संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई।

संवाददाता अमित शुक्ला

पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।​मृतक की पहचान अतुल पांडेय के रूप में हुई है, जो मूल रूप से फतनपुर के नारायनपुर के रहने वाले थे।अतुल मेडिकल कॉलेज में स्टाफ नर्स के पद पर तैनात थे। यह पूरी घटना देहात कोतवाली क्षेत्र के फुलवारी इलाके की है, जहाँ संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से अतुल की जान चली गई। इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुँच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल पर पहुँचकर पुलिस साक्ष्य जुटा रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई और बड़ी साजिश है।
​इस घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। अस्पताल के सहकर्मियों और परिजनों में शोक की लहर है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें