विद्यालय के प्रबंधक संजय कुमार अग्रवाल द्वारा LDAV इण्टर कालेज में विद्यार्थियों को ठण्ड से बचाव के लिए निशुल्क स्वेटर, यूनिफॉर्म तथा जूते का वितरण किया गया
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी बुलंदशहर
अनूपशहर: नगर के एल डीएवी इंटर कॉलेज में आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं को ठंड से बचाव हेतु जर्सी, स्वेटर, जूते एवं यूनिफॉर्म का वितरण किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि किसी भी छात्र छात्रा की शिक्षा केवल संसाधनों के अभाव या मौसम की कठिनाइयों के कारण बाधित न हो। शीत ऋतु में कई जरूरतमंद विद्यार्थी पर्याप्त वस्त्रों के अभाव में असहजता का सामना करते हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य एवं अध्ययन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक संजय कुमार अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकों और कक्षाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और उनकी मूल आवश्यकताओं की पूर्ति भी उतनी ही आवश्यक है। प्रधानाचार्या शशि बाला पन्त ने कहा कि विद्यालय का दायित्व केवल शिक्षा प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के जीवन की कठिनाइयों को समझकर उनका समाधान करना भी है। यह वितरण कार्यक्रम विद्यालय परिवार की सामाजिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है।हमें विश्वास है कि यह सहयोग बच्चों को निश्चिंत होकर शिक्षा ग्रहण करने की प्रेरणा देगा। कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा प्रवक्ता अखण्ड प्रताप सिंह ने कहा कि ऐसे प्रयास न केवल विद्यार्थियों को ठंड से बचाते हैं, बल्कि उनमें आत्मसम्मान, प्रेरणा और आगे बढ़ने का संकल्प भी जगाते हैं।यह आयोजन विद्यालय की उस सोच को प्रतिबिंबित करता है, जहाँ हर छात्र समान अवसर और सम्मान का अधिकारी है। इस अवसर पर अभय सिन्हा,अखण्ड प्रताप सिंह, गौरव कुमार गौड़, मंजिलकान्त, भालचंद्र मिश्रा,सुरेंद्र कुमार, उत्तम सिंह, सुबोध कुमार गिरी,पियूष गर्ग, विनोद कुमार,रजनी रावल, गंगा मौर्या,सीमा, कृपा शंकर , आदि शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।












