सनसनी खबर पिता एवं सौतेली मां ने 6 वर्ष कि बेटी शिफा की डंडों से पीट-पीट कर कि हत्या, कब्र बन गया मां का आंचल,
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट थाना वेव सिटी एसीपी प्रिया श्रीपाल पुलिस टीम द्वारा 01अभियुक्त व 01 अभियुक्ता गिरफ्तार, कब्जे से हत्या की घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा बरामद। घटना का विवरण -दिनांक 13.01.2026 को वादी श्री जहीर पुत्र फय्याज निवासी ग्राम साबित नगर थाना मुरादनगर गाजियाबाद द्वारा अभियुक्तगण
1. अकरम पुत्र हाजी जफर
2. निशा पत्नी अकरम द्वारा वादी की घेवती शिफा की पीट-पीट कर हत्या कर देने के सम्बन्ध में थाना वेवसिटी पर प्रार्थना पत्र दिया गया। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना वेवसिटी पर अभियोग अन्तर्गत धारा 103 (1) BNS पंजीकृत किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु तत्काल दो पुलिस टीमों का गठन किया गया।कार्यवाही का विवरण – दिनांक 14.01.2026 को थाना वेवसिटी पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान तथा मैनुअल इनपुट के आधार पर अभियुक्तगण (1) अकरम पुत्र हाजी जफर निवासी वार्ड न0-10 वीर अब्दुल हमीद पार्क के पास मोहल्ला बाजीगरान कस्बा डासना थाना वेवसिटी गाजियाबाद उम्र 32 वर्ष (2) निशा पत्नी अकरम निवासी वार्ड न0-10 वीर अब्दुल हमीद पार्क के पास मोहल्ला बाजीगरान कस्बा डासना थाना वेवसिटी गाजियाबाद उम्र 28 वर्ष को IMS कालेज कट से मकदूम शाह की पुलिया डासना पर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त एक लकड़ी का डंडा बरामद किया गया है अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। पूछताछ का विवरण-अभियुक्तगण से पूछताछ पर अभियुक्त अकरम ने बताया कि मेरी पहली पत्नी तराना की मृत्यु अब से करीब तीन वर्ष पहले हो चुकी है, तराना की मृत्यु के एक वर्ष बाद मैने निशा से निकाह कर लिया था, मेरे तीनो बच्चे (फिजा, शिफा, आहिल) पहली पत्नी से ही पैदा है, निशा को शादी के बाद से ही बच्चे नहीं हो रहे थे इसी कारण मुझे और निशा को तीनों बच्चो से ईर्ष्या होने लगी थी दिनाक 10.01.2026 को शिफा खेलते समय नाली में गिर गयी थी उसके कपडे गंदे हो गये थे तो ईर्ष्या के चलते रात को मैने और निशा ने बेटी शिफा की डण्डे से ज्यादा पिटाई कर दी थी और मैने पिटाई के समय जोर जोर से शिफा के पेट घुसे मारे थे और तभी गुस्से में हम दोनों ने शिफा को मकान की छत पर ठण्ड में अकेला छोड दिया था। इसी मारपीट की वजह से शिफा की मृत्यु हो गयी थी।
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1. अकरम पुत्र हाजी जफर निवासी वार्ड न0-10 वीर अब्दुल हमीद पार्क के पास मोहल्ला बाजीगरान कस्बा डासना थाना वेवसिटी गाजियाबाद उम्र 32 वर्ष
2. निशा पत्नी अकरम निवासी वार्ड न0-10 वीर अब्दुल हमीद पार्क के पास मोहल्ला बाजीगरान कस्बा डासना थाना वेवसिटी गाजियाबाद उम्र 28 वर्ष
अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास-
अकरमः थाना वेव सिटी पर उपरोक्त प्रकरण के सम्बन्ध में 01 अभियोग पंजीकृत है।
निशाः थाना वेव सिटी पर उपरोक्त प्रकरण के सम्बन्ध में 0। अभियोग पंजीकृत है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी संकलित की जा रही है।
बरामदगी-
हत्या की घटना में प्रयुक्त एक लकड़ी का डंडा।
गिरफ्तार करने वाली टीम-
थाना वेव सिटी पुलिस टीम।












