थाना लोनी पुलिस द्वारा धोखाधडी व कूटरचित दस्तावेज तैयार कर प्लाट की फर्जी तरीके से रजिस्ट्री तैयार कर प्लाट का एग्रीमेन्ट करने के नाम पर रुपये लेने के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

थाना लोनी पुलिस द्वारा धोखाधडी व कूटरचित दस्तावेज तैयार कर प्लाट की फर्जी तरीके से रजिस्ट्री तैयार कर प्लाट का एग्रीमेन्ट करने के नाम पर रुपये लेने के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी गाजियाबाद

दिनांक 04.06.2025 को थाना लोनी पर वादी शमसाद अली खान निवासी त्यागी मार्केट इदगाह रोड लोनी गाजियाबाद की तहरीर के अनुसार अभियुक्त गण

1. डा0 विरेन्द्र पुत्र हीरालाल
2. पवन शर्मा
3. सीएल शर्मा
4. उमरदराज उर्फ राजू

5. सलीम निवासी नामालूम द्वारा धोखाधडी व जालसाजी करके वादी के प्लाट का फर्जी वसीयतनामा तैयार कर वादिया के प्लाट पर कब्जा करना व धमकी देना जिसके संबंध में

तत्काल सुसंगत धारा 420/406/467/468/471/504/506/120बी भादवि में मुकदमा पंजीकृत किया गया व गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी जिसमें थाना लोनी पुलिस टीम द्वारा दिनांक 13.01.2026 थाना लोनी क्षेत्र के चौकी क्षेत्र अशोक विहार से अभियुक्त उमरदराज उर्फ राजू कुरैशी पुत्र तोफिक निवासी मौहल्ला जमालपुर थाना लोनी गाजियाबाद उम्र करीब 42 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के अन्य साथियों की गिरफ्तारी हेतु दबिश दी जा रही है। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पुछताछ का विवरणः-

अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि मैंने अपने साथियों

1. डा0 विरेन्द्र

2 पवन शर्मा

3. सीएल शर्मा

4. सलीम के साथ मिलकर वादी को प्लाट का फर्जी वसीयतनामा तैयार कर प्लाट बेचने के नाम पर रुपये ले लिये थे तथा वादी को रुपये वापस मांगने पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी भी दी थी।

नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त

उमरदराज उर्फ राजू कुरैशी पुत्र तोफिक निवासी मौहल्ला जमालपुर थाना लोनी गाजियाबाद उम्र

करीब 42 वर्ष

आपराधिक इतिहास

थाना लोनी पर अभियुक्त के विरूद्ध धोखाधडी, जालसाजी व फर्जी वसीयनामा बनाकर प्लाट बेचने का

01 अभियोग पंजीकृत है, अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली टीम थाना लोनी पुलिस टीम

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal