कक्षा नर्सरी से 12 तक के सभी विद्यालयों में मकर संक्रान्ति के पावन अवसर पर दिनांक 15 जनवरी, 2026 को अवकाश
संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर
गाजियाबाद।श्री ओ०पी० यादव जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गाजियाबाद ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया कि उत्तर प्रदेश शासन सामान्य प्रशासन अनुभाग संख्या-46/तीन-2026 लखनऊः दिनांक 12 जनवरी, 2026 के द्वारा वर्ष 2026 के लिए मकर संक्रान्ति (निर्बन्धित अवकाश) के अवसर पर दिनांक 14 जनवरी, 2026 (बुधवार) को घोषित निर्बन्धित अवकाश के स्थान पर दिनांक 15 जनवरी, 2026 (गुरुवार) को निगोशिएबुल इन्स्ट्रुमेन्ट एक्ट 1881 के अधीन सार्वजनिक अवकाश घोषित किये जाने का निर्णय लिया गया है। अतः जनपद गाजियाबाद के परिषदीय / सहायता प्राप्त / असाशकीय सहायता प्राप्त/राजकीय / सी०बी०एस०ई०/ आई०सी०एस०ई०/मान्यता आदि समस्त बोर्ड के कक्षा नर्सरी से कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों में मकर संक्रान्ति के पावन अवसर पर दिनांक 15 जनवरी, 2026 (गुरुवार) को निगोशिएबुल इन्स्ट्रुमेन्ट एक्ट 1881 के अधीन सार्वजनिक
अवकाश घोषित किया जाता है। उक्त आदेश का कडाई से अनुपालन करना सुनिश्चित करें।












