चाइनीस मांझा 200 जगह छापे 30 गिरफ्तार। . स्टेशनरी की आड़ में भी बिक्री 42 रील सोशल मीडिया के जरिए डील करने वाला भी हिरासत में।
संवाददाता। संतोष यादव।
मकर संक्रांति से एक दिन पहले मंगलवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चाइनीज मांजो की बिक्री के 200 अड्डों पर दबिश दी 30 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार किया, इंदौर सिंगापुर कॉलोनी में जैन स्टेशनरी पर पुलिस ग्राहक बनकर पहुंची और 42 रील चाइनीज मांझा जप्त किया, पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह के निर्देश पर चारों जोन के डीसीपी एडिशनल डीसीपी एसीपी और 35 थानो के टीआई ने अलग-अलग क्षेत्रों में जांच की। लसूडिया टीआई तारेश सोनी ने बताया की सोशल मीडिया पर चाइनीज मांजे की होम डिलीवरी वाली पोस्ट डालने पर सुमित राठौर उम्र 18 वर्ष निवासी देवनगर से संपर्क किया उसने ₹500 में एक चाइनीज मांझा देने को कहा ऑनलाइन पेमेंट करने के बाद कांस्टेबल आकाश और राजकुमार ग्राहक बनकर पहुंचे और आरोपी को रंगे हाथों धर दबोचा। इंदौर प्रशासन आज भी चाइनीज मांझा बेचने और इस्तेमाल करने वालों पर विशेष ड्रोन से नजर रखे हुए हैं।












