माघ मेला 2026 श्रद्धालुओं के लिए UPSRTC की विशेष सौगात, सड़कों पर उतरेंगी 4,000 बसें

माघ मेला 2026 श्रद्धालुओं के लिए UPSRTC की विशेष सौगात, सड़कों पर उतरेंगी 4,000 बसें

संवाददाता बिपिन मिश्रा कुंडा प्रतापगढ़ 

प्रयागराज/उत्तर प्रदेश संगम की रेती पर जुटने वाले आस्था के जनसैलाब को देखते हुए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) ने कमर कस ली है। माघ मेले के पावन स्नान पर्वों के अवसर पर श्रद्धालुओं को आवागमन में कोई असुविधा न हो इसके लिए परिवहन निगम ने बसों के बेड़े में भारी बढ़ोतरी की है।

नियमित के साथ अतिरिक्त बसें

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए निगम ने संचालन के लिए विशेष रणनीति तैयार की है।मुख्य स्नान पर्वों पर 3,800 बसों का नियमित संचालन सुनिश्चित किया गया है।भीड़ के दबाव को नियंत्रित करने के लिए 200 अतिरिक्त बसों को भी रिजर्व में रखा गया है जिन्हें जरूरत पड़ने पर तुरंत सड़कों पर उतारा जाएगा।इस बार कुल 4,000 बसों के माध्यम से प्रदेश के कोने-कोने से श्रद्धालुओं को संगम नगरी तक पहुँचाया जाएगा।हमारा उद्देश्य है कि संगम में डुबकी लगाने आने वाले किसी भी श्रद्धालु को बस स्टैंड पर लंबा इंतजार न करना पड़े। 4,000 बसों के साथ हम एक सुगम और निर्बाध यात्रा का अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

यात्री सुविधाओं पर विशेष ध्यान

परिवहन निगम ने न केवल बसों की संख्या बढ़ाई है, बल्कि प्रमुख बस स्टेशनों पर हेल्प डेस्क, पीने के पानी और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए हैं। रात के समय भी यात्रियों को बसें आसानी से उपलब्ध हो सकें इसके लिए डिपो स्तर पर विशेष ड्यूटी लगाई गई है।

ये भी पढ़ें आज मकर संक्रांति प्रशासन द्वारा आम जन से अपील जनता जागरुक।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया