आज मकर संक्रांति प्रशासन द्वारा आम जन से अपील जनता जागरुक।
संवाददाता संतोष यादव उज्जैन।
बुधवार को मकर संक्रांति पर्व के साथ पतंग महोत्सव भी है ऐसे में आम दिनों की अपेक्षा शहर में ज्यादा पतंगे उड़ेगी चाइनीजडोर से सबसे ज्यादा खतरा बाइक सवारों को ही है इसलिए उन्हें ज्यादा सुरक्षित तरीके से गाड़ी चलाना जरूरी है चीनी मांजे से 5 साल में 70 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं 3 मोते हुई हैं, पुलिस प्रशासन ने शहर के सभी घटनास्थल का निरीक्षण किया तो पाया की सबसे ज्यादा हादसे ब्रिज या फिर ऐसे खुले रोड पर हुए हैं जहां पर पेड़ या बिल्डिंग कम है ऐसे में आमजन से प्रशासन ने अपील की है की (१)बाइक चालक सुरक्षा के लिए स्पीड नियंत्रण रखें(२) हेलमेट पहने जिसमें चीन गार्ड हो ताकि गला पूरी तरह ढाका रहे(३) हैंडल और आगे की तरफ मांझा कटर वायर/राड लगवाने से खतरा कम रहेगा, ज्यादातर पतंगबाजी शाम को होती है। उस समय अपनी गाड़ी की रफ्तार बहुत कम रखें, चाइनीज मांजे की बिक्री और उसके उपयोग पर पुलिस प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रही है।












