यक्ष एप के माध्यम से अपराधियों के सत्यापन पर जोर, पुलिस लाइन सभागार में एसपी की अध्यक्षता में बैठक, प्रभावी संचालन हेतु निर्देश

यक्ष एप के माध्यम से अपराधियों के सत्यापन पर जोर, पुलिस लाइन सभागार में एसपी की अध्यक्षता में बैठक, प्रभावी संचालन हेतु निर्देश-

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ दिनांक 14.01.2026 को पुलिस लाइन सभागार, प्रतापगढ़ में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के सत्यापन को और अधिक प्रभावी एवं तकनीकी रूप से सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से मुख्यालय स्तर पर विकसित “यक्ष एप” के सफल संचालन, कार्यवाही एवं प्रशिक्षण पूर्ण कराने के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई बैठक में जनपद के समस्त थानों से उपस्थित उप निरीक्षक, कम्प्यूटर ऑपरेटर एवं आरक्षी को यक्ष एप के माध्यम से अपराधियों के सत्यापन, डाटा फीडिंग, अद्यतन अभिलेखों के रख-रखाव तथा तकनीकी प्रक्रियाओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। प्रभारी डीसीआरबी श्री सुभाष सिंह चौरसिया व प्रभारी सीसीटीएनएस श्री सर्वेन्द्र सिंह द्वारा यक्ष ट्रेनिंग एप के संबंध में सभी को जानकारी दी गई । पुलिस अधीक्षक द्वारा एप के समुचित एवं शत-प्रतिशत उपयोग पर विशेष बल देते हुए निर्देशित किया गया कि सभी संबंधित कर्मी निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रशिक्षण पूर्ण कर एप का नियमित प्रयोग सुनिश्चित करें।एसपी प्रतापगढ़ ने स्पष्ट किया कि यक्ष एप के प्रभावी क्रियान्वयन से अपराध नियंत्रण, अपराधियों की निगरानी तथा पुलिस कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, गति एवं सटीकता आएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपेक्षा की कि तकनीक का अधिकतम उपयोग करते हुए जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाए।

ये भी पढ़ें सोने का बिस्किट बताकर महिला से आभूषण ठगने की घटना के संबंध में,अभियुक्त हुआ गिरफ्तार

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया