सोने का बिस्किट बताकर महिला से आभूषण ठगने की घटना के संबंध में,अभियुक्त हुआ गिरफ्तार

सोने का बिस्किट बताकर महिला से आभूषण ठगने की घटना के संबंध में,अभियुक्त हुआ गिरफ्तार।

संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा 

जनपद प्रतापगढ़

प्रतापगढ़। आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ में दिनांक 14.01.2026 थाना आसपुर देवसरा, जनपद प्रतापगढ़ टप्पेबाजी/ ठगी के प्रकरण में बड़ी बरामदगी — 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से आभूषण, कूटरचित नंबर प्लेट व नकदी बरामद हुआ।इसके साथ ही आपको बताते चलें कि ठगी की गंभीर घटना के दृष्टिगत पुलिस टीमों गठन कर घटना में संलिप्त अभियुक्तों/ अनावरण हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा था, अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी विधिक कार्यवाही की गई। इसके अलावा आपको बताते चलें कि अमरगढ़ चौराहे पर सोने का बिस्किट बताकर महिला से आभूषण ठगने की घटना के संबंध में थाना आसपुर देवसरा में अभियोग पंजीकृत किया गया था। इसके साथ ही

दिनांक- 13.01.2026 को वादिनी निवासी अमरगढ़ उदईशाहपुर के साथ थाना आसपुर देवसरा क्षेत्रान्तर्गत अमरगढ़ चौराहे पर 01 मोटरसाइकिल से आए तीन अज्ञात व्यक्तियों ने वादिनी को पीले रंग का धातु का गुटका सोने का बिस्किट बताकर धोखे से दे दिया और बहन के यहां खिचड़ी ले जाने का बहाना बनाकर उसके सोने का नाक का फूल एवं पैरों की चांदी की पायल ले ली। वादिनी से उक्त व्यक्तियों द्वारा धोखाधड़ी कर आभूषण लेकर फरार हो गये । इस संबंध में थाना आसपुर देवसरा में मु0अ0सं0 07/2026 धारा 318(4), 304(2) बीएनएस बनान 03 अज्ञात का अभियोग पंजीकृत किया गया है ।

इसके साथ ही घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के कुशल निर्देशन में घटना के त्वरित अनावरण हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया था। गठित टीमों द्वारा सतत रूप से साक्ष्य संकलन, सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण एवं संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी। उक्त अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप आज दिनांक 14.01.2026 को पुलिस टीमों द्वारा घटना का सफल अनावरण करते हुए इसमें संलिप्त अभियुक्तों की पहचान एवं गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई है।

इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेन्द्र लाल के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी पट्टी श्री मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के कुशल नेतृत्व में थानाध्यक्ष श्री विजेन्द्र सिंह मय हमराह उ0नि0 सचिन पटेल, हे0का0 भानू सिंह म0का0 आरती मौर्या, का0 कैलाश यादव, चालक का0 सुनील सिंह द्वारा देखभाल क्षेत्र/ तलाश वांछित वारण्टी अभियुक्त, संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 07/2026 धारा 318(4), 304(2) बीएनएस से संबंधित 01 अभियुक्त राजन मिश्रा पुत्र स्व0 रामअधार मिश्रा निग्राम बिलोई थाना मुगराबादशाहपुर जनपद जौनपुर उम्र करीब 38 वर्ष को थाना आसपुर देवसरा क्षेत्रान्तर्गत महादेव इण्टर कालेज के सामने मोलनापुर गाँव मोड़ के पास से घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटर साइकिल UP62CU5471 के साथ गिरफ्तार किया गया ।

इसके साथ ही गिरफ्तार अभियुक्त राजन मिश्रा उपरोक्त के कब्जे से सफेद धातु की 03 जोड़ी पायल, 04 अदद पीले धातु की मंगलसूत्र माला सहित, 02 अदद सफेद धातु की अंगूठी, 04 अदद पीले धातु की झाला, पीली धातु की 03 अदद नाक की कील, 01 अदद पीली धातु का सोने के जैसा एक कटा हुआ बिस्किट एवं थाना आसपुर देवसरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 07/26 धारा 318(4), 304(2) बीएनएस से सम्बन्धित बरामद माल 01 अदद सफेद धातु की पायल व 01 अदद पीले धातु की नाक की कील 01 अदद कूटरचित नम्बर प्लेट व 2160 रुपये नगद बरामद किया गया ।

इसके अलावा आपको बताते चलें कि उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2), 336(2), 340(2) बीएनएस की वृद्धि कर अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है ।

अभियुक्त से पूछताछ का विवरण-

गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह अपने 02 अन्य साथी निवासी थाना मछली शहर जनपद जौनपुर के साथ मिलकर दिनांक 13.01.26 को अमरगढ़ के वादिनी एवं सहसो, फूलपुर,मछली शहर एवं प्रतापगढ़ में मोटर साइकिल पर फर्जी नम्बर लगाकर एक साथ घटना कारित किया था । आज ये माल लेकर बटवारे के लिये राजा बाजार जौनपुर जा रहे थे कि आप लोगों द्वारा पकड़ लिया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

राजन मिश्रा पुत्र स्व0 रामअधार मिश्रा निग्राम बिलोई थाना मुगराबादशाहपुर जनपद जौनपुर उम्र करीब 38 वर्ष ।

बरामदगी-

01.सफेद धातु की 03 जोड़ी पायल,

02. 04 अदद पीले धातु की मंगलसूत्र माला सहित,

03. 02 अदद सफेद धातु की अंगूठी,

04.04 अदद पीले धातु की झाला,

05. पीली धातु की 03 अदद नाक की कील,

06. 01 अदद पीली धातु का सोने के जैसा एक कटा हुआ बिस्किट एवं

07. थाना आसपुर देवसरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 07/26 धारा 318(4), 304(2) बीएनएस से सम्बन्धित बरामद माल 01 अदद सफेद धातु की पायल व 01 अदद पीले धातु की नाक की कील

08. 01 अदद कूटरचित नम्बर प्लेट

09. घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल UP62CU5471,

10. नगद 2160 रुपये बरामद ।

पुलिस टीम का विवरण-

थानाध्यक्ष श्री विजेन्द्र सिंह मय हमराह उ0नि0 सचिन पटेल, हे0का0 भानू सिंह म0का0 आरती मौर्या, का0 कैलाश यादव, चालक का0 सुनील सिंह थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ ।

ये भी पढ़ें 60 वर्ष से अधिक आयु के निर्धन बेसहारा बुजुर्गो को, वृद्धाश्रम में मिलेगी निःशुल्क सुविधाएं

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें