भीषण सड़क हादसा कार और बाइक की जोरदार टक्कर, युवक की हालत गंभीर

भीषण सड़क हादसा कार और बाइक की जोरदार टक्कर, युवक की हालत गंभीर।

संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा  

जनपद प्रतापगढ़

प्रतापगढ़। आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ के रानीगंज थाना क्षेत्र के जामताली पुल के पास मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक और कार के बीच हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। भिड़ंत इतनी तेज थी कि युवक सड़क पर दूर जा गिरा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसके अलावा आपको बताते चलें कि हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि युवक के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना हादसे का कारण माना जा रहा है। इसके साथ ही आपको बता दें कि घायल युवक की पहचान और घटना के सटीक कारणों की पुष्टि की जा रही है।

ये भी पढ़ें यक्ष एप के माध्यम से अपराधियों के सत्यापन पर जोर, पुलिस लाइन सभागार में एसपी की अध्यक्षता में बैठक, प्रभावी संचालन हेतु निर्देश

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें