मुख्य विकास अधिकारी महोदय गाजियाबाद श्री अभिनव गोपाल की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित दुर्गावती देवी सभागार में पीएम सूर्य घर योजना
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर




14/1/2026 को पीएम सूर्य घर योजना के अन्तर्गत एक वर्क शॉप आयोजित किया गया जिसके अन्तर्गत पंजीकृत वेंडर, बैंक,डिस्कॉम व स्मार्ट मीटर एजेंसी के बीच समन्वय हेतु चर्चा,प्रशिक्षण व प्रश्नोत्तरी आयोजित हुई। आयोजित वर्कशॉप में मुख्य विकास अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बिंदु पर चर्चा की गई जिसमे प्रत्येक डीसी बैंक द्वारा संबंधित बैंक में इस योजना के अंतर्गत लोन अप्लाई हेतु क्या क्या अहर्ता व शर्ते है और किस किस डॉक्युमेंट की आवश्यकता पड़ती है के बारे में सभी वेंडर्स को प्रशिक्षित किया गया,मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा प्रत्येक डीसी बैंक को निर्देश दिए गए कि संबंधित बैंक कितने दिन में लोन अप्रूवल व डिसबर्शमेंट कर देंगे अर्थात् टाइम लाइन क्या रहेगी का निर्धारण करना सुनिश्चित करे ,साथ ही प्रत्येक डीसी अपनी अपनी शाखाओ से गूगल सीट पर प्रगति रिपोर्ट सूचना अपडेट कराए और प्रति बैंक ब्रांच को न्यूनतम 100 लोन डिसबर्शमेंट करने के लक्ष्य को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए। डिस्कॉम से उपस्थित अधिकारियों द्वारा वेंडर को इंडेंट,मीटर की जाँच इत्यादि के विषय में सभी तकनीकी पहलू के विषय में प्रशिक्षित किया गया,इस संबंध में प्रश्नोत्तरी भी हुई।मुख्य विकास अधिकारी महोदय ने डिस्कॉम को इंडेंट जारी करने व इस योजना से जुड़े दायित्व को पूरा करने के संबंध में टाइम लाइन निर्धारित करने के निर्देश दिए। इंटेली स्मार्ट से उपस्थित प्रतिनिधियों ने भी मीटर इंस्टॉल व कॉन्फ़िगर्ड प्रक्रिया के विषय में वेंडर्स को अवगत कराया,इस संबंध में टाइम लाइन निर्धारित करने के निर्देश इस एजेंसी को दिए गए
पीएम सूर्य घर योजना के विषय में कुछ विशेषज्ञों ने भी प्रस्तुति दी गई
इस योजना की मॉनिटरिंग,ट्रैकिंग आदि हेतु कुछ गूगल सीट इत्यादि के विषय में भी विस्तार से बताया गया और मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा संबंधित को दिशा निर्देश प्रदान किए गए कि समय सीमा के अंतर्गत लक्ष्य प्राप्त कर योजना में त्वरित प्रगति सुनिश्चित की जाए आयोजित वर्कशॉप में ज़िला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी/सह नोडल पीएम सूर्य घर योजना अंशुल चौहान,वरिष्ठ परियोजना निदेशक सुनील कुमार,एलडीएम बुद्धराम जी,अधिशासी अभियंता विवेक जी,अधिशासी अभियंता शिवांगी जी,इंटेली स्मार्ट से भगीरथ जी,प्रशिक्षक संजय जी व आलोक जी और समस्त वेंडर उपस्थित रहे।












