पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित

पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित

सीडीओ अभिनव गोपाल ने पंचायत भवन व अंत्येष्टि स्थल निर्माण 31 जनवरी तक पूर्ण करने के दिए निर्देश

संवाददाता: पवन सूर्यवंशी मुख्य विकास अधिकारी महोदय गाजियाबाद श्री अभिनव गोपाल जी की अध्यक्षता में आज पंचायती राज विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायतों से जुड़े विकास एवं स्वच्छता कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान पंचायत भवनों के निर्माण एवं संचालन, पंचायत सहायकों द्वारा पंचायत सचिवालय से प्रदान की जा रही ई-डिस्ट्रिक्ट सेवाएं, हिंडन नदी की स्वच्छता हेतु कराए जा रहे कार्य, अंत्येष्टि स्थल निर्माण, परिवार रजिस्टर का डिजिटाइजेशन, ऑडिट परिपालन तथा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत ओडीएफ प्लस ग्रामों में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन और सामुदायिक शौचालयों के संचालन जैसे समस्त बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

मुख्य विकास अधिकारी महोदय ने निर्देश दिए कि ग्राम पंचायतों में सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराए जाएं तथा वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत स्वीकृत पंचायत भवनों एवं अंत्येष्टि स्थलों का निर्माण कार्य हर हाल में 31 जनवरी 2026 तक पूर्ण कर लिया जाए। साथ ही राज्य वित्त आयोग एवं 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत प्राप्त धनराशि का समुचित एवं प्रभावी उपयोग विशेष रूप से स्वच्छता कार्यों में किए जाने पर जोर दिया गया।

डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए ग्राम पंचायतों को निर्देशित किया गया कि प्रतिदिन घरों एवं प्रतिष्ठानों से निकलने वाले कचरे का मूल्यांकन किया जाए, ई-रिक्शा अथवा कचरा वाहन की वर्तमान व आवश्यक संख्या का आकलन कर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही ग्रामवासियों, दुकानों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से यूजर चार्ज प्राप्त कर गांवों को स्वच्छ बनाए जाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में परियोजना निदेशक, जिला पंचायत राज अधिकारी ज़ाहिद हुसैन, जिला विकास अधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) एवं कंसल्टिंग इंजीनियर्स सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें मुख्य विकास अधिकारी महोदय गाजियाबाद श्री अभिनव गोपाल की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित दुर्गावती देवी सभागार में पीएम सूर्य घर योजना

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया