गाजियाबाद पुलिस का वादी संवाद दिवस आयोजित

गाजियाबाद पुलिस का वादी संवाद दिवस आयोजित

220 वादियों से संवाद कर विवेचनाओं की प्रगति से कराया गया अवगत

संवाददाता: पवन सूर्यवंशी कमिश्नरेट गाजियाबाद पुलिस द्वारा आज दिनांक 14.01.2026 (बुधवार) को समस्त थानों पर ‘वादी संवाद दिवस’ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय, कमिश्नरेट गाजियाबाद के निर्देशन में जनता को त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण न्याय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

पुलिस आयुक्त महोदय के निर्देशानुसार कमिश्नरेट गाजियाबाद में वादी संवाद नीति लागू की गई है, जिसके अंतर्गत प्रत्येक बुधवार को सभी थानों पर वादी संवाद दिवस आयोजित किया जाता है। इसी क्रम में आज भी पूर्व की भांति समस्त थानों पर यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

वादी संवाद दिवस का मुख्य उद्देश्य वादियों एवं पुलिस के बीच सार्थक संवाद स्थापित कर पारदर्शिता, विश्वास एवं शीघ्र न्याय की प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ करना है। कार्यक्रम के दौरान विवेचनाधीन अभियोगों (एफआईआर/एनसीआर) तथा गुमशुदगी से संबंधित मामलों के वादियों को थाने पर आमंत्रित किया गया। संबंधित विवेचकों द्वारा वादियों को उनके प्रकरणों की वर्तमान स्थिति एवं प्रगति से अवगत कराते हुए उनके प्रश्नों का तथ्यात्मक, उचित एवं संतोषजनक उत्तर दिया गया।

वादी संवाद दिवस का जोनवार विवरण इस प्रकार रहा—

  • नगर जोन: 76 वादी
  • ट्रांस हिंडन जोन: 63 वादी
  • ग्रामीण जोन: 81 वादी

कुल वादी: 220 (कमिश्नरेट गाजियाबाद)

श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय के निर्देशन में वादी संवाद दिवस गाजियाबाद पुलिस की एक जन-सरोकार आधारित पहल है, जिसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक वादी को अपने प्रकरण की सही एवं समयबद्ध जानकारी प्राप्त हो तथा न्याय प्रक्रिया पर उनका विश्वास और संतोष बना रहे।

कमिश्नरेट गाजियाबाद पुलिस द्वारा जनकेन्द्रित पुलिसिंग की भावना के अनुरूप भविष्य में भी इस प्रकार के नवाचार जारी रखे जाएंगे, जिससे पुलिस और जनता के बीच आपसी सहयोग एवं विश्वास और अधिक मजबूत हो सके।

ये भी पढ़ें पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें