थाना निवाडी पुलिस द्वारा दुष्कर्म के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी निवाड़ी
दिनांक 18.11.2025 को थाना निवाडी पर वादिया की तहरीर के अनुसार अभियुक्त अदनान द्वारा वादिया के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाना, गर्भपात करना तथा धमकी देना
जिसके सम्बन्ध में तत्काल धारा- 69/89/351(2)/352 बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया।
तत्पश्चात आज दिनांक 14.01.2026 को थाना निवाडी पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त अदनान पुत्र शमीम निवासी ग्राम नंगला मूसा थाना निवाडी गाजियाबाद उम्र करीब 21 वर्ष को ग्राम शेरपुर गेट के पास भट्टे के सामने से गिरफ्तार किया गया। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
पछताछ का विवरण-
अभियुक्त ने पूछताछ करने पर बताया कि पीड़िता से मेरी दोस्ती थी। मैंने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ गलत काम किया था।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
अदनान पुत्र शमीम निवासी ग्राम नंगला मूसा थाना निवाडी गाजियाबाद, उम्र करीब 21 वर्ष
आपराधिक इतिहास/पंजीकृत अभियोग-
अभियुक्त के विरुद्ध थाना निवाडी पर उपरोक्त प्रकरण के सम्बन्ध में 01 अभियोग पंजीकृत है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-थाना निवाडी पुलिस टीम
ये भी पढ़ें गाजियाबाद पुलिस का वादी संवाद दिवस आयोजित












