पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा थाना कंधई के ग्राम प्रहरियों को कंबल, टॉर्च, लाठी व सीटी वितरित कर दिए गए आवश्यक निर्देश
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा नवनिर्मित चौकी विजहरा के उद्घाटन के अवसर पर शान्ति व कानून व्यवस्था के दृष्टिगत थाना कंधई के अंतर्गत कार्यरत समस्त ग्राम प्रहरी (चौकीदार) को कर्तव्य निर्वहन हेतु आवश्यक कंबल, टॉर्च, लाठी एवं सीटी प्रदान की गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा ग्राम प्रहरियों को रात्रि गश्त सुदृढ़ करने, संदिग्ध गतिविधियों की त्वरित सूचना थाने को देने, आपसी समन्वय बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था में सहयोग करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने ग्राम प्रहरियों से अपने दायित्वों का ईमानदारी, सतर्कता एवं सक्रियता के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया। उक्त कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी पट्टी श्री मनोज कुमार सिंह रघुवंशी, थाना कंधई प्रभारी निरीक्षक श्री सतेन्द्र सिंह भदौरिया, अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
उक्त पहल का उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना तथा पुलिस और ग्राम प्रहरियों के बीच समन्वय एवं संवाद को सुदृढ़ करना है।












