नगर पालिका परिषद एटा में आज मकर संक्रांति के पावन पर्व के शुभ अवसर पर कंबल वितरण एवं खिचड़ी भोज का भव्य आयोजन किया गया।
संवाददाता योगेन्द्र सिंह एटा में इस सामाजिक एवं सेवा भाव से परिपूर्ण कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंदों को राहत प्रदान करना एवं आपसी सौहार्द को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद एटा की माननीय अध्यक्षा श्रीमती सुधा गुप्ता जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके साथ नगर पालिका के सम्मानित सभासदगण एवं जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे, जिनमें
अखिलेश दीक्षित (सभासद)
सर्वेश राजपूत (सभासद)
इन्द्राज यादव (सभासद)
कफील अहमद (सभासद)
विकास यादव ‘बीटू’ (सभासद)
चंदन शर्मा (सभासद)
राजू दुबे (सभासद)
प्रेमचंद पहलवान (सभासद)
तथा आपके अपने भाई मोहित शर्मा (सभासद) की सक्रिय सहभागिता रही।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं एवं जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए तथा खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में नगरवासियों ने भाग लिया। आयोजन को लेकर लोगों में उत्साह एवं प्रसन्नता का माहौल देखने को मिला
ये भी पढ़ें सीएम योगी का मासूम अंदाज़ आया सामने. बच्चे की फरमाइश पर खिलखिलाकर हंसे मुख्यमंत्री












