सीएम योगी का मासूम अंदाज़ आया सामने. बच्चे की फरमाइश पर खिलखिलाकर हंसे मुख्यमंत्री

सीएम योगी का मासूम अंदाज़ आया सामने. बच्चे की फरमाइश पर खिलखिलाकर हंसे मुख्यमंत्री

स्टेट संवाददाता विष्णु रावत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक अलग ही रूप इन दिनों सामने आया है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया। आमतौर पर सख्त फैसलों और अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई के लिए पहचाने जाने वाले सीएम योगी इस बार बाल सुलभ अंदाज़ में नजर आए।

बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान एक छोटे बच्चे ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कान में चिप्स खाने की इच्छा जताई। बच्चे की मासूम फरमाइश सुनते ही योगी महाराज खिलखिलाकर हंस पड़े। उनका यह सहज और सरल व्यवहार देखकर वहां मौजूद लोग भी अपनी हंसी नहीं रोक सके और पूरे माहौल में खुशियों की लहर दौड़ गई।

यह दृश्य यह साबित करता है कि बड़े-बड़े माफियाओं पर कार्रवाई करने वाले और अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलवाने वाले सीएम योगी केवल सख्त प्रशासक ही नहीं हैं, बल्कि उनके भीतर एक कोमल और मासूम दिल भी है। बच्चों के प्रति उनका स्नेह और अपनापन लोगों को भावुक कर गया।

सीएम योगी का यह मानवीय और आत्मीय रूप सोशल मीडिया पर भी तेजी से चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग उनकी सादगी और संवेदनशीलता की सराहना कर रहे हैं। यह पल बताता है कि जिम्मेदारियों की कठोरता के बीच भी इंसानियत और मुस्कान की जगह हमेशा बनी रहती.

ये भी पढ़ें पराली प्रबंधन व पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सरकार का बड़ा कदम

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें