विषय राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा माह के तहत लगभग 420 युवक-युवतियों को जागरूकता करते हुये दिलाई शपथ: क्षेत्रिय परिवहन अधिकारी डॉ0 नीरज जिंदल।

विषय राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा माह के तहत लगभग 420 युवक-युवतियों को जागरूकता करते हुये दिलाई शपथ: क्षेत्रिय परिवहन अधिकारी डॉ0 नीरज जिंदल।

जिला क्राइम रिपोर्टर सागर गोयल पानीपत हरियाणा

क्षेत्रिय परिवहन प्राधिकरण के सहयोग से सडक़ सुरक्षा नियमों बारे किया गया जागरूक: रैडक्रास सचिव गौरव राम करण

पानीपत, 16 जनवरी। उपायुक्त एंव प्रधान, जिला रैडक्रास सोसाईटी विरेन्द्र कुमार दहिया के निर्देशानुसार आज रैडक्रास भवन के परिसर में क्षेत्रिय परिवहन प्राधिकरण, पानीपत के सहयोग से राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा माह के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जागरूकता शिविर में क्षेत्रिय परिवहन अधिकारी डॉ0 नीरज जिंदल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और प्राथमिक सहायता का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे लगभग 420 युवक-युवतियों को युवाओं को सडक़ सुरक्षा बारे जागरूक करते हुए नियमों की पालना हेतु शपथ दिलवाई। इस दौरान जिला प्रशिक्षण अधिकारी हरमेश चन्द ने पुष्प गुच्छ देकर क्षेत्रिय परिवहन अधिकारी डॉ0 नीरज जिंदल का स्वागत किया। इस दौरान ट्रांसपोर्टर निरीक्षक देवेन्द्र व ट्रांसपोर्टर उप निरीक्षक विशेष तौर पर उपस्थित रहे। क्षेत्रिय परिवहन अधिकारी डॉ0 नीरज जिंदल ने प्रतिभागियों को जानकारी प्रदान करते हुए युवक-युवतियों को अवगत करवाया कि 31 जनवरी, 2026 तक राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा माह के मनाया जा रहा है, जिसके तहत आमजन को सडक़ के नियमों की पालना बारे जागरूक किया जा रहा है। डॉ0 नीरज जिंदल ने कहा कि दुर्घटनाओं का मुख्य कारण यातायात के नियमों का पालना नहीं करना है। प्रत्येक व्यक्ति को दो पहिया वाहन चलाते समय हैल्मैट का प्रयोग अवश्य करना चाहिये। गाड़ी चलाते समय सीट बैल्ट का प्रयोग अनिवार्य है। कभी भी वाहन चलाते समय मोबाईल का प्रयोग ना करें और नशे में गाड़ी ना चलायें। उन्होनें कहा कि धुध के समय गाड़ी पर पीली लाईट या रिफलैक्टर लगाना सुनिश्चित करें और धीमी गति से गाड़ी चलायें। यदि ज्यादा जरूरत ना हो तो यात्रा ना करें। उन्होनें प्रतिभागियों को सडक़ सुरक्षा के नियमों की पालना व अन्य लोगों को जागरूक करने बारे शपथ भी दिलवाई। सचिव गौरव राम करण ने बताया कि रैडक्रास सोसाईटी विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान खासकर युवाओं को सडक़ सुरक्षा बारे जागरूक करती रहती है। जिसका उदेश्य सडक़ सुरक्षा हेतु आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करना है। जिला प्रशिक्षण अधिकारी हरमेश चन्द ने क्षेत्रिय परिवहन अधिकारी डॉ0 नीरज जिंदल को अवगत करवाया कि यदि प्रत्येक व्यक्ति सडक़ सुरक्षा नियमों की पालना करता है और उसे प्राथमिक सहायता के नियमों की जानकारी है तो सडक़ दुर्घटनाओं में होने वाले नुक्सान में कमी लाई जा सकती है। प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह इस नेक कार्य में अपना सहयोग प्रदान करे। इस दौरान स्टाफ सदस्य मनोज, जसमेर, अमित, सुनिता सहित प्राथमिक सहायता प्रवक्ता कला भारद्वाज, सोनिया शर्मा, पूजा मलिक, प्रदीप सहित अन्य स्वंयसवेक मौजूद रहें।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें