विषय पानीपत के तरुण ने रचा इतिहास, नेशनल स्कूल गेम्स में गोल्ड जीतकर प्रदेश का नाम किया रोशन।

विषय पानीपत के तरुण ने रचा इतिहास, नेशनल स्कूल गेम्स में गोल्ड जीतकर प्रदेश का नाम किया रोशन।

ज़िला क्राइम रिपोर्टर
सागर गोयल पानीपत हरियाणा।

गांव छिछराना का बेटा बना देश की शान, अंडर-17 बास्केटबॉल में गोल्ड मेडल पर कब्जा

पानीपत, 16 जनवरी। जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में वाहन चालक सुखबीर के बेटे तरुण ने अपनी कड़ी मेहनत और प्रतिभा के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर पानीपत व हरियाणा का नाम रोशन किया है। तरुण ने 11 जनवरी से 15 जनवरी तक छत्तीसगढ़ के राजन्द गांव में आयोजित नेशनल स्कूल गेम्स अंडर-17 बास्केटबॉल प्रतियोगिता (लडक़े व लड़कियां) में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। तरुण की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से गांव छिछराना में खुशी की लहर दौड़ गई है। उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। खुशी के इस अवसर पर पिता सुखबीर ने मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी जाहिर की। तरुण के पिता सुखबीर ने गर्व से कहा मेरा बेटा शुरू से ही मेहनती और अनुशासित रहा है। उसने कभी भी मेहनत से समझौता नहीं किया। आज उसकी लगन और संघर्ष का परिणाम पूरे देश के सामने है। मुझे पूरा विश्वास है कि तरुण आगे चलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का नाम रोशन करेगा। तरुण वर्तमान में स्पोट्र्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एसएआई), छत्तीसगढ़ में बास्केटबॉल का विशेष प्रशिक्षण ले रहा है। प्रतियोगिता के दौरान उनकी टीम का मुकाबला सीबीएसई डब्ल्यूएसओ की टीम से बेहद रोमांचक रहा, जिसमें तरुण की टीम ने मात्र एक अंक से जीत दर्ज कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। अपनी जीत पर तरुण ने भावुक होते हुए कहा, यह गोल्ड मेडल मेरी मेहनत, मेरे कोचों के मार्गदर्शन और मेरे माता-पिता के आशीर्वाद का परिणाम है। मैं आगे भी पूरे समर्पण के साथ खेलकर देश के लिए और पदक जीतना चाहता हूं। तरुण की इस उपलब्धि पर जिला लोकसंपर्क अधिकारी सुनील बसताडा सहित विभाग के अन्य स्टाफ सदस्यों ने भी उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। तरुण की यह सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे गांव छिछराना और जिले के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें