स्वॉट टीम ट्रांस हिण्डन एवं थाना साहिबाबाद पुलिस टीम द्वारा आर्थिक नुकसान पहुंचाकर आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने वाला 01 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता गिरफ्तार।

स्वॉट टीम ट्रांस हिण्डन एवं थाना साहिबाबाद पुलिस टीम द्वारा आर्थिक नुकसान पहुंचाकर आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने वाला 01 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता गिरफ्तार।

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर

कार्यवाही का विवरण:- दिनांक 19.12.2025 को थाना साहिबाबाद पर वादिया ने लिखित तहरीर दी और बताया कि वादिया के पति निखिल तनेजा जिनका संगम सेगरी (होण्डा) के साथ बिजनेस था। संगम सेंगरी के मालिक श्रीमती प्रीति नरुला व रोहित नरुला, मैनेजर अकिंत त्यागी तथा कोषाध्यक्ष इनायत से वादिया के पति को काफी मोटा पैसा लेना था। वादिया के पति द्वारा पैसे मांगने पर उपरोक्त सभी लोग लगातार टालमटोल कर रहे थे। वादिया के पति दिनांक 16.12.2025 को सगंम सेगरी के पास पैसे के लिए गए तो उन्होने पैसे देने से पूर्णातया मना कर दिया और धमकी भरे लहजे में कहा कि दुबारा आए तो परिणाम अच्छा नहीं होगा। जिसके बाद वादिया के पति शाम को जब घर आए तो वह बहुत ज्यादा परेशान थे, वादिया के बार बार पूछने पर उन्होंने कहा कि मेरे सारे सपने चकनाचूर हो गए और बताया कि संगम सेंगरी वालों ने पैसे देने से साफ मना कर दिया और धमकी भरे लहजे में कहा है कि दुबारा यहां आने की आवश्यकता नहीं है। वादिया ने अपने पति से कहा कि कोई बात नहीं कुछ दिन में सब सही हो जाएगा तो वादिया के पति कहने लगे कि मेरा भविष्य zero हो गया तथा मेरे पूरे जीवन का पैसा भी zero हो गया, मैं अपने बच्चों का पालन पोषण किस तरह करूंगा। इन्हीं बातों को दिमाग में रखते हुए वादिया के पति ने पेट्रोल डालकर अपने आपको आग को हवाले कर दिया। आग लगाने से पहले उन्होंने एक सुसाइड नोट लिखा था जो अपने जीजा जी श्री प्रमोद जुल्का के मोबाइल नम्बर पर व्हाट्सएप किया था। जिसके क्रम में तत्काल थाना साहिबाबाद पुलिस द्वारा वादिया की प्राप्त तहरीर के आधार पर धारा 108 बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। उपरोक्त घटनाक्रम आज दिनांक 16.01.2026 को स्वॉट टीम ट्रांस हिण्डन एवं थाना साहिबाबाद पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इनपुट व सीसीटीवी फुटेज की सहायता से मुखबिर की सूचना के आधार पर आर्थिक नुकसान पहुंचाकर आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने वाला (01 अभियुक्त रोहित नरुला पुत्र स्व० गिरीश नरुला निवासी बी-302 वीवीआईपी सोसाइटी राजनगर एक्सटेंशन थाना नन्दग्राम कमिश्नरेट गाजियाबाद उम्र करीब 43 वर्ष एवं 01 अभियुक्ता प्रीति नरुला उर्फ प्रीति कौशल पत्नि रोहित नरुला निवासी बी-302 वीवीआईपी सोसाइटी राजनगर एक्सटेंशन थाना नन्दग्राम कमिश्नरेट गाजियाबाद उम्र करीब 46 वर्ष को नागद्वार के पास साहिबाबाद से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त व अभियुक्ता उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत अभियोग के अन्तर्गत आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पूछताछ का विवरणः- गिरफ्तार अभियुक्त व अभियुक्ता उपरोक्त से पूछताछ करने पर यह तथ्य प्रकाश में आये है कि मृतक निखिल तनेजा अभियुक्त व अभियुक्ता उपरोक्त से दोपहिया वाहनों का विक्रय करता था। जिसके कमीशन के रूपये को लेकर अभियुक्त व अभियुक्ता उपरोक्त व मृतक के मध्य वाद-विवाद हुआ। जिसमें अभियुक्त व अभियुक्ता उपरोक्त द्वारा मृतक निखिल तनेजा को कमीशन के पैसे देने से मना कर दिया था। इन्हीं बातों को दिमाग में रखते हुए मृतक निखिल तनेजा ने पेट्रोल डालकर अपने आपको आग को हवाले कर दिया।

गिरफ्तार अभियुक्त व अभियुक्ता का नाम व पताः-

1. रोहित नरुला पुत्र स्व० गिरीश नरुला निवासी बी-302 वीवीआईपी सोसाइटी राजनगर एक्सटेशन थाना नन्दग्राम कमिश्ररेट गाजियाबाद उम्र करीब 43 वर्ष।

2. प्रीति नरुला उर्फ प्रीति कौशल पत्नि रोहित नरुला निवासी बी-302 वीवीआईपी सोसाइटी राजनगर एक्सटेशन थाना नन्दग्राम कमिश्नरेट गाजियाबाद उम्र करीब 46 वर्ष।

गिरफ्तार अभियुक्त व अभियुक्ता का आपराधिक इतिहासः-

गिरफ्तार अभियुक्त व अभियुक्ता के विरुद्ध थाना साहिबाबाद पर आर्थिक नुकसान पहुंचाकर आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने के सम्बन्ध में 01 अभियोग पंजीकृत है। अन्य आपरिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-

स्वॉट टीम ट्रांस हिण्डन एवं थाना साहिबाबाद पुलिस टीम।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें