खोडा पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता वाहन चोरी करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार

थाना खोडा पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता वाहन चोरी करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 01 मोटर साइकिल तथा 1 ऑटो रिक्शा

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी खोड़ा पुलिस टीम द्वारा दो अभियुक्त गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही से चोरी की 01 मोटर साइकिल व चोरी का 01 क्षतिग्रस्त ऑटो रिक्शा बरामद।

कार्यवाही का विवरण:- दिनांक 15/16.01.2026 की रात्रि को थाना खोड़ा पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान वाहन चोरी करने वाले 02 अभियुक्त

1. तुषार पुत्र रामेशचन्द्र निवासी गली नं0 2 इन्द्रा गार्डन नियर तिवारी चौक खोडा कॉलोनी गाजियाबाद उम्र करीब 24 वर्ष व

2. खेमराज पुत्र स्वर) बलबीर सिंह निवासी सीएन/18 खसरा नं0 904/319 सपेरा बस्ती घडौली थाना गाजीपुर दिल्ली उम्र करीब 26 वर्ष को नहर पटरी पर बाबा बैंकेट हाल यूपी दिल्ली बॉर्डर से चोरी की 01 मोटर साइकिल तथा अभियुक्तों की निशानदेही इन्दिरापुरम अण्डरपास की झाडियों से चोरी की 01 मोटर साइकिल व चोरी का 01 क्षतिग्रस्त ऑटो रिक्शा सहित गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध धारा 303(2), 317(2), 317(5) बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ का विवरणः– गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ करने पर यह तथ्य प्रकाश में आये कि दोनों

अभियुक्तों से बरामद दोनों मोटर साइकिल में से एक मोटर साइकिल को साहिबाबाद डीएलएफ से तथा दूसरी मोटर साइकिल को कुछ दिन पहले पटपड़गंज दिल्ली से चोरी किया था एवं कुछ दिन पहले बरामद ऑटो रिक्शा को वन्दना एन्कलेव खोडा से चोरी किया था।

जिसे इन्दिरापुरम अण्डरपास की झाडियों में छिपा कर रखा था। इसीक्रम में दोनों अभियुक्त मोटर साइकिल को लेकर चोरी किये वाहनों को बेचने की फिराक में जा रहे थे कि पुलिस ने चैकिंग दौरान पकड़ लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पताः-

1. तुषार पुत्र रामेशचन्द्र निवासी गली नं0 2 इन्द्रा गार्डन नियर तिवारी चौक खोडा कॉलोनी गाजियाबाद उम्र करीब 24 वर्ष ।

2. खेमराज पुत्र स्वा) बलबीर सिंह निवासी सीएन/18 खसरा नं0 904/319 सपेरा बस्ती घडौली थाना गाजीपुर दिल्ली उम्र करीब 26 वर्ष।

बरामदगी का विवरणः-

चोरी की 01 मोटर साइकिल तथा अभियुक्तों की निशानदेही से चोरी की 01 मोटर साइकिल व चोरी का 01 क्षतिग्रस्त ऑटो रिक्शा बरामद।

गिरफ्तार अभियुक्तों आपराधिक इतिहासः-

गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना खोडा, दिल्ली एनसीआर में चोरी, अवैध शराब, अवैध असलहा के 05 अभियोग एवं जनपद बलिया में वाहन चोरी व छेड़खानी के सम्बन्ध में 02 अभियोग कुल 07 अभियोग पंजीकृत है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-

थाना खोडा पुलिस टीम।

ये भी पढ़ें सीडीओ ने जन चौपाल में योजनाओं की जमीनी हकीकत परखी

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें