गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट द्वारा नशा मुक्त अभियान के तहत थाना मसूरी पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान अवैध गांजा बरामद दो व्यक्ति गिरफ्तार 1,469 ग्राम गांजा बरामद
संवाददाता पवन सूर्यवंशी. थाना मसूरी पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान अवैध गांजा की तस्करी करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 01 किलो 469 ग्राम अवैध गांजा बरामद।
दिनांक 15.01.2026 को थाना मसूरी पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर गांजा की तस्करी करने वाले 02 गांजा तस्कर अभियुक्त
1. गोलू खान पुत्र निजाम निवासी कल्लूगढी थाना मसूरी गाजियाबाद
2. कैफ पुत्र नियाज मोहम्मद निवासी कल्लूगढी थाना मसूरी गाजियाबाद को दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पुल के नीचे चौकी क्षेत्र जेल से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तगण के कब्जे से 01 किलो 469 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। उक्त बरामदगी के आधार पर थाना मसूरी पर अभियुक्त गण के विरूद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पछताछ का विवरण-
अभियुक्त गण ने पूछताछ करने पर बताया कि यह गांजा हम चोरी-छिपे दिल्ली से लेकर आये थे तथा गांजा की पुडिया बनाकर बेचने जा रहे थे कि आप लोगो ने हमें पकड लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त गण का नाम व पता-
1. गोलू खान पुत्र निजाम निवासी कल्लूगढी थाना मसूरी गाजियाबाद उम्र करीब 23 वर्ष
2. कैफ पुत्र नियाज मोहम्मद निवासी कल्लूगढी थाना मसूरी गाजियाबाद उम्र करीब 19 वर्ष
बरामदगी का विवरण–
01 किलो 469 ग्राम अवैध गांजा बरामद।
आपराधिक इतिहास/पंजीकृत अभियोग-
अभियुक्त गण के विरुद्ध उपरोक्त प्रकरण के संबंध में थाना मसूरी पर 01 अभियोग पंजीकृत किया गया है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम-थाना मसूरी पुलिस टीम।












