थाना लोनी बॉर्डर पुलिस द्वारा चोरी के घटना कारित करने वाले 03 शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार,
संवाददाता पवन सूर्यवंशी थाना लोनी बॉर्डर पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग का किया सफल अनावरण, 03 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के 01 मोबाइल, 03 जोडी पाजेब सफेद धातु, 02 कड़े सफेद धातु व 02 लॉग पीली धातु बरामद ।
दिनांक 28.11.2025 को वादी द्वारा तहरीर दी गयी कि अज्ञात चोर द्वारा बादी के घर से एक मोबाइल रेड मी व पत्नी की पायल व अन्य वस्तु अज्ञात द्वारा चोरी कर ली गयी है।
जिसके संबंध में थाना लोनी बार्डर पर तत्काल सुसंगत धारा- 305 बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर घटना के अनावरण हेतु टीम गठित की गयी।
तत्पश्चात दिनांक 15.01.2026 को मुखबिर की सूचना पर उपरोक्त चोरी की घटना का अनावरण करते हुए, घटना कारित करने वाले अभियुक्त गण
1. आदिल पुत्र जफर निवासी भोपुरा थाना टीला मोड गाजियाबाद
2. राहुल उर्फ लोकडी पुत्र सोरन सिंह निवासी तिरंगा कालोनी फरूखनगर थाना टीला मोड गाजियाबाद 3. मोनू पुत्र चंद्रपाल निवासी
भोपुरा थाना टीला मोड गाजियाबाद को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से चोरी के 01 मोबाइल फोन, 03 जोडी पाजेब सफेद धातु, 02 कड़े सफेद धातु व 02 लौंग पीली धातु बरामद की गयी। बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा-317(2) बीएनएस की वृद्धि कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पछताछ का विवरण-
अभियुक्तगण ने पूछताछ के दौरान बताया कि करीब डेढ माह पूर्व हम चार साथी जिसमें हम तीनों तथा चेतू उर्फ कृष्णा निवासी फरूखनगर थाना टीला मोड गाजियाबाद ने मिलकर सोनू सिटी सेवाधाम क्षेत्र में एक बंद मकान का ताला तोड कर चोरी किये थे।
चोरी में एक मंगलसूत्र तथा एक जोडा कान की बाली तथा यह बरामद तीन जोडा पाजेब, 02 कडा चांदी के व 02 लौंग सोने की तथा
एक मोबाइल फोन मिला था। मंगलसूत्र तथा कान की बाली चेतू उर्फ कृष्णा ने अपने पास रख लिया था और कहा था कि यह बेचकर हम लोगों को बराबर हिस्सा दे देगा।
यह बरामद सामान हम लोगो के पास था। हमारा साथी चेतू उर्फ कृष्णा बागपत में पुलिस द्वारा पकडा गया जिसे पुलिस ने जेल भेज दिया है। हम तीनों साथी यह सामान बेचने को निकले थे कि आप लोगों ने पकड लिया
गिरफ्तार अभियुक्त गण का नाम व पता-
1. आदिल पुत्र जफर निवासी भोपुरा थाना टीला मोड गाजियाबाद, उम्र करीब 28 वर्ष
2. राहुल उर्फ लोकडी पुत्र सोरन सिंह निवासी तिरंगा कालोनी फरूखनगर थाना टीला मोड
गाजियाबाद, उम्र करीब 32 वर्ष
3. मोनू पुत्र चंद्रपाल निवासी भोपुरा थाना टीला मोड गाजियाबाद, उम्र करीब 28 वर्ष
बरामदगी का विवरण –
चोरी का 01 मोबाइल फोन, 03 जोडी पाजेब सफेद धातु व 02 कड़े सफेद धातु व 02 लौंग पीली धातु बरामद ।
आपराधिक इतिहास/पंजीकृत अभियोग
अभियुक्तगण के विरूद्ध उपरोक्त प्रकरण के संबंध में थाना लोनी बॉर्डर पर 01 अभियोग पंजीकृत है, इसके अतिरिक्त अभियुक्त आदिल पर थाना टीलामोड पर चोरी का 01 अभियोग, आर्म्स एक्ट का 01 अभियोग पंजीकृत है तथा अभियुक्त राहुल उर्फ लोकडी के विरुद्ध थाना टीलामोड पर चोरी का 01 अभियोग, एनडीपीएस एक्ट का 01 अभियोग पंजीकृत है तथा अभियुक्त मोनू पर थाना टीलामोड पर चोरी के 02 अभियोग पंजीकृत है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम-थाना लोनी बॉर्डर पुलिस टीम।
ये भी पढ़ें खोडा पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता वाहन चोरी करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार












