जनशिकायतों के निस्तारण में श्रावस्ती प्रदेश में टॉप पर, DM अजय कुमार द्विवेदी की बड़ी उपलब्धि

जनशिकायतों के निस्तारण में श्रावस्ती प्रदेश में टॉप पर, DM अजय कुमार द्विवेदी की बड़ी उपलब्धि

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जनपद ने एक बार फिर प्रशासनिक दक्षता का परिचय देते हुए सफलता का परचम लहराया है। राज्य सरकार द्वारा संचालित आईजीआरएस (इंटीग्रेटेड ग्रीवेंस रीड्रेसल सिस्टम) की ताज़ा रैंकिंग में श्रावस्ती जनपद ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के कुशल नेतृत्व, सतत निगरानी और समर्पित टीमवर्क का नतीजा है।

डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के लिए एक मजबूत प्रणाली विकसित की गई है, जिसके अंतर्गत शिकायतकर्ताओं से फीडबैक लिया जाता है। इसके साथ ही कॉल सेंटर के माध्यम से शिकायत की वास्तविक स्थिति की भी जांच कराई जाती है, ताकि शिकायतकर्ता संतुष्ट हो। इन्हीं कारगर प्रयासों के चलते श्रावस्ती को फीडबैक, कॉल सेंटर रिपोर्ट और आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज मूल्यांकन के आधार पर प्रदेश में नंबर-1 रैंक प्राप्त हुई है।

आईजीआरएस रैंकिंग में सोनभद्र तीसरे स्थान पर जबकि अमेठी चौथे स्थान पर रहा। यह रैंकिंग प्रदेश भर के सभी जिलों के प्रशासनिक प्रदर्शन और जनसेवा की गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए जारी की जाती है।

यह उपलब्धि श्रावस्ती प्रशासन की पारदर्शिता, उत्तरदायित्व और जनता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

ये भी पढ़ें संत प्रेमानंद पर मंडराया मौत का साया, सेकंडों में टली बड़ी दुर्घटना

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें