Aligarh: सड़क हादसा: पेशी पर ले जा रही पुलिस वैन कैंटर से टकराई, दरोगा समेत 5 की मौत

अलीगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा: पेशी पर ले जा रही पुलिस वैन कैंटर से टकराई, दरोगा समेत 5 की मौत

UP अलीगढ़:  अलीगढ़ जिले में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। फ़िरोज़ाबाद जेल से बंदी को पेशी पर मुज़फ्फरनगर ले जा रही यूपी पुलिस की वैन अलीगढ़ में खड़े कैंटर से जा टकराई। इस दर्दनाक टक्कर में यूपी पुलिस के दरोगा समेत चार पुलिसकर्मी और एक बंदी की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, मृतक बंदी गुल सनव्वर मुज़फ्फरनगर के गांव सीकरी का निवासी था और ग्राम प्रधान अम्मार की हत्या के मामले में जेल में बंद था। गुरुवार को उसकी पेशी गैंगस्टर कोर्ट में होनी थी, जिसके लिए फ़िरोज़ाबाद जेल से पुलिस टीम उसे लेकर निकली थी। बताया जा रहा है कि रास्ते में अलीगढ़ के पास पुलिस वैन के चालक को नींद की झपकी आ गई, जिससे वैन सड़क किनारे खड़े एक कैंटर से भीषण रूप से टकरा गई।

हादसे में जिनकी मौत हुई, उनमें उपनिरीक्षक राम संजीवन, मुख्य आरक्षी बलबीर सिंह, आरक्षी रघुवीर सिंह, चालक चंद्रभान और बंदी गुल सनव्वर शामिल हैं। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि सभी की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें जनशिकायतों के निस्तारण में श्रावस्ती प्रदेश में टॉप पर, DM अजय कुमार द्विवेदी की बड़ी उपलब्धि

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें