राहुल गांधी के इंदौर आगमन पर मंत्री विजयवर्गीय का बयान, बोले— ‘आपदा पर्यटक बनकर आते हैं’
भागीरथपुरा घटना पर दुख जताया, विकास की जिम्मेदारी सरकार की बताई
संवाददाता: संतोष यादव इंदौर। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के भागीरथपुरा इंदौर आगमन को लेकर प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर शहर में कोई भी आए, उसका स्वागत किया जाता है—चाहे वह पर्यटक के रूप में आए या किसी अन्य रूप में।
उन्होंने कहा कि शहर की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है, फिर भी यदि राहुल गांधी इंदौर आए हैं तो उनका स्वागत है। मंत्री विजयवर्गीय ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी हमेशा पर्यटक बनकर आते हैं और इस बार वे “आपदा पर्यटक” बनकर आए हैं। वे फोटो खिंचवाएंगे और फिर चले जाएंगे।
मंत्री विजयवर्गीय ने आगे कहा कि इंदौर के विकास की जिम्मेदारी हमारी है और हम उसे लगातार निभा रहे हैं। भागीरथपुरा की घटना को लेकर उन्होंने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुखद घटना से हम सभी आहत हैं और शासन-प्रशासन मामले को गंभीरता से ले रहा है।
उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है और कांग्रेस व भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।
ये भी पढ़ें भागीरथपुरा जलकांड को लेकर कांग्रेस का आक्रोश, उज्जैन घंटाघर पर एकदिवसीय उपवास धरना












