जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ की अध्यक्षता में नगर निकायों में संचालित समस्त योजनाओं की मासिक समीक्षा बैठक ।भूमाफियों पर कराये मुकदमा दर्ज: जिलाधिकारी

जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ की अध्यक्षता में नगर निकायों में संचालित समस्त योजनाओं की मासिक समीक्षा बैठक ।भूमाफियों पर कराये मुकदमा दर्ज: जिलाधिकारी

संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर

अधिकारीगण जनता की मूल जनसुविधाओं की ओर दें विशेष ध्यान: जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़

कब्जाधारियों से भूमि को करायें कब्जा मुक्त, भूमाफियों पर कराये मुकदमा दर्ज: जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़

विकास कार्य के लिए आगामी 20 वर्षों के दृष्टिगत प्रस्तुत करें प्रस्ताव: जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़

दिनांक:19/01/2026(गाजियाबाद।महात्मा गांधी सभागार, कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ की अध्यक्षता में )नगर निकायों में संचालित समस्त योजनाओं की मासिक समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी महोदय द्वारा क्रमवार मोदीनगर, मुरादनगर, खोड़ा—मकनपुर, लोनी की नगर पालिकाओं एवं डासना, पतला, निवाड़ी, फरीदनगर नगर पंचायतों के अधिशासी अभियंताओं और अध्यक्षों के साथ उक्त क्षेत्रों में जनसुविधाओं पेयजल व्यवस्था, कच्ची—पक्की सड़कों, खराब व गड्ढ़ा युक्त सड़कें, सफाई व्यवस्था, सौन्दर्यकरण, पौधारोपण/हरियाली, विद्युत व्यवस्थता, प्रकाश व्यवस्था, शौचालयों की व्यवस्थता, तालाबों का कार्य, सड़क समीप दिवारों एवं खाली प्लाटों की स्वच्छता व सौन्दर्यकरण, आवारा पशुओं एवं गौवंशों का संरक्षण, सरकारी भूमि पर कब्जा, स्टाफ की व्यवस्थता, निकायों द्वारा कराये जाने वाले कार्यों में उपयोग होने वाले उपकरण एवं मशीनरी की व्यवस्थता आदि सहित अन्य के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हुए विचार—विमर्श किया गया। जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी नगर निकायों को निर्देशित किया गया कि हर क्षेत्र में पेयजल की व्यवस्था हो शत—प्रतिशत पूर्ण करवाने पर विशेष ध्यान दिया जाएं। कोई भी विकास कार्य आगामी 20 वर्षों के दृष्टिगत कराये जाएं। प्रत्येक क्षेत्र में निरीक्षण एवं जनप्रतिनिधियों एवं जनता के साथ समन्वय बनाते हुए विचार विमर्श उपरान्त इस बारे में विचार किया जांए का किसी क्षेत्र में पहले कार्य होना आवश्यक है। कार्य करते हुए उसकी गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएं। प्रस्ताव तैयार करते समय यह भी ध्यान रखा जाएं कि यह प्रस्ताव आज के लिए अपितु वाले वाले समय के लिए भी है। सड़कों के सुधार कार्य पर विशेष ध्यान दिया जाएं। इसके साथ ही सफाई व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, ग्रीन बैलट सहित अन्य स्थलों पर पौधारोपण का भी विशेष ध्यान रखा जाएं। इसके लिए ही सरकारी शौचालय कोई भी बंद व अस्वच्छ ना रहने पाएं, नियमानुसार कैयरटेकर उपलब्ध रहें। तालाबों का स्वच्छ एवं सुन्दर बनाया जायें। इसके साथ ही मुख्य सड़कों के समीप खाली प्लॉटों से कूड़ा
निरस्तारण कराया जाएं और उन्हें साफ किया जाएं साथ ही दीवारें जो गंदी हो या बेकार के वॉलपेंट हुआ हो उसे साफ कर सफेदी करायी जाएं, इसके साथ ही आवश्यक दीवारों पर वॉल पेंटिंग भी करायी जाऐं। सड़कों पर घूम रहें आवारा पशुओं का संरक्षण किया जाएं एवं गौवशों को गौशाला सुरक्षित पहुंचाया जाएं। निकायों में स्टाफ की कमी ना रहे साथ ही उपयोग होने वाले सभी उपकरण एवं मशीनरी हेतु प्रस्ताव दिये जाएं। उन्होने कहा कि प्रत्येक निकाय कम से कम 01—01 पार्क बनाने का प्रस्ताव अवश्य दें। जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि सभी निकाय अपनी क्षेत्र में सरकारी भूमि का चिन्हाकन करते हुए देखे कि वहां कोई अवैध कब्जा तो नहीं है। यदि अवैध कब्जा पाया जाता है तो उसे त्वरित कार्रवाई करवाते हुए खाली कराया जाएं इसके लिए पुलिस प्रशासन आपका पूरा सहयोग करेंगा। इसके लिए साथ ही भूमाफियाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएं, भूमाफियाओं को संरक्षण देने वालों पर भी कठोर कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित किया जाएं।

बैठक में एडीएम एफ/आर श्री सौरभ भट्ट, एडीएम ई ज्योति मौर्या, पीडी प्रदीप कुमार पाण्डेय, एसडीएम श्री अरूण दीक्षित सभी निकायों के अधिशासी अभियंता, अध्यक्ष सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें