एटा: सिपाही भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा का खुलासा, मेडिकल पैनल हेड समेत दो गिरफ्तार

 सिपाही भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा का खुलासा, मेडिकल पैनल हेड समेत दो गिरफ्तार

एटा, उत्तर प्रदेश: सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। मेडिकल परीक्षा में अभ्यर्थियों को पास कराने के नाम पर अवैध लेन-देन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आ गया।

जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो में मेडिकल परीक्षण के बदले पैसों की लेन-देन की बात सामने आई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एटा पुलिस ने जांच शुरू की और मेडिकल परीक्षण पैनल के प्रमुख डॉ. अनुभव अग्रवाल समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

ADM और ASP ने कलावती डायग्नोस्टिक सेंटर पर छापा मारकर DVR जब्त किया है, जिससे जांच में अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि जिस वीडियो ने पूरे मामले का खुलासा किया, उसे बाद में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ से हटा दिया गया।

एसएसपी ने बताया कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

दैनिक चक्र इस मामले से जुड़ी हर अपडेट आप तक पहुंचाता रहेगा।

ये भी पढ़ें ऑपरेशन सिंदूर के बाद ताजमहल हाई अलर्ट पर, हर आने-जाने वाले की कड़ी जांच

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें