मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल की अध्यक्षता में किसान दिवस एवं एवं सौंदर्यकरण कार्यों की बनाएं सूचीका का हुआ आयोजन।

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल की अध्यक्षता में किसान दिवस एवं एवं सौंदर्यकरण कार्यों की बनाएं सूचीका का हुआ आयोजन।

संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर

दिनांक 21.01.2026,शिकायतों का करें त्वरित निस्तारण, विकास एवं सौंदर्यकरण कार्यों की बनाएं सूची: मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल जी (गाजियाबाद।मुख्य विकास अधिकारी महोदय श्री अभिनव गोपाल की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित दुर्गावती देवी सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया), जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा अपनी योजनाओं की विस्तार से जानकारी कृषकों को दी गई। श्री राम जतन मिश्र, उप कृषि निदेशक गाजियाबाद द्वारा गत किसान दिवस की शिकायतों की अनुपालन आख्या का विस्तृत ब्योरा समस्त कृषकों के सम्मुख पढ़कर सुनाया गया,जिसमें गत किसान दिवस की कुछ शिकायतों के निस्तारण पर कृषकों द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया। कुछ शिकायतों के सम्बंध में मुख्य विकास अधिकारी महोदय, द्वारा संबंधित जनपदीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अपने विभाग से संबंधित शिकायतों का निस्तारण अतिशीघ्र कर सम्बन्धित कृषक एवं उप कृषि निदेशक गाजियाबाद को आख्या उपलब्ध करायें। कृषक श्री राजवीर ग्राम रहीसपुर द्वारा अपनी शिकायत के संबंध में अनुरोध किया कि ग्राम रहीसपुर से ग्राम सदरपुर तक सड़क एवं नाली निर्माण कराया जाये। जिसका निरीक्षण मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा भी किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया कि इस तरह की सड़के जिनका जीर्णोद्धार किया जाना है। उनकी एक सूची बनाई जाये तथा इनको ओ०डी०आर० में कन्वर्ट करा कर जीर्णोद्धार की कार्यवाही की जाये। इसी प्रकार कल्दा रजवाहा की पटरी चोड़ीकरण के संबंध में अधिशासी अभियन्ता सिचाँई विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि सड़क के गड्ढे भरवा दिये गये है। ओ०डी०आर० में कन्वर्ट करा कर चोड़ी करने का कार्य किया जायेगा। जिला गन्ना अधिकारी द्वारा अपील की गई कि जिन सड़को का निर्माण गन्ना विभाग द्वारा किया जाना है। उनको सड़को का नाम जिला गन्ना अधिकारी गाजियाबाद को नोट करा दे। मास्टर जगदीश त्यागी द्वारा प्रस्ताव रखा की सहकारी समिति के शेयर की धनराशि पर मिलने वाले ब्याज का अन्श कृषको को वितरीत कराया जाये। एक शिकायतकर्ता द्वारा अवगत कराया गया कि ग्राम दुहाँई में तालाब का सौन्दर्यकरण कराया जाये। जिसके संबंध में अधिशासी अभियन्ता नगर निगम द्वारा अवगत कराया गया कि तालाब का सौन्दर्यकरण करा दिया गया है। इस पर श्री बिजेन्द्र सिंह अध्यक्ष किसान यूनियन द्वारा अवगत कराया गया कि दुहाँई में दो तालाब है जिनमें से एक तालाब के सौन्दर्यकरण का कार्य पूर्ण हो चुका है। एक शिकायतकर्ता द्वारा अवगत कराया गया कि आकाश नगर की नाली ठीक करायी जाये जिस के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि यह कार्य जिला पंचायत द्वारा किया जायेगा।
बैठक में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी श्री मनोज नागर, श्री बिजेन्द्र तोमर, श्री राजवीर सिंह, आदि कृषको द्वारा मुख्य विकास अधिकारी महोदय को शिकायतो के संबंध में ज्ञापन सोपा गया। किसान दिवस में विद्युत विभाग, सिंचाई विभाग, गन्ना विभाग, लोक निर्माण विभाग, प्रतिनिधि अपर नगर आयुक्त, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, अधिशासी अभियन्ता विद्युत, लोक निर्माण, सिंचाई के साथ-साथ अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।एक कृषक द्वारा अवगत कराया गया कि जनता इन्टर कॉलेज ग्राम सौन्दा के पास आवारा पशु घूम रहे है। मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि खण्ड विकास अधिकारी मुरादनगर 26-01-2026 के बाद ग्राम चौपाल का आयोजन कराये तथा ग्राम पंचायत सचिव को इस चौपाल में अवश्य बुलाया जाये।

किसान दिवस में लगभग 120 कृषकों तथा सम्बन्धित जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया