फायरिंग में BSF के वीर सिपाही दीपक चिमंगखाम शहीद, पूरे सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

पाकिस्तानी फायरिंग में BSF के वीर सिपाही दीपक चिमंगखाम शहीद, पूरे सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

जम्मू: सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जांबाज सिपाही दीपक चिमंगखाम ने देश की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। 10 मई को जम्मू जिले के आर.एस. पुरा सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से हुई भारी गोलीबारी के दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान 11 मई को उन्होंने वीरगति को प्राप्त किया।

बीएसएफ महानिदेशक सहित समस्त बल ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है और शहीद दीपक के परिजनों के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं। उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ जम्मू के पलौरा स्थित फ्रंटियर मुख्यालय में किया जाएगा।फायरिंग में BSF के वीर सिपाही दीपक चिमंगखाम शहीद, पूरे सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

बीएसएफ डीजी ने कहा – पूरा बल शहीद के परिवार के साथ

कांस्टेबल दीपक चिमंगखाम ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी। बीएसएफ के महानिदेशक और सभी अधिकारियों ने उनके परिवार को ढांढस बंधाया और कहा कि बीएसएफ परिवार इस कठिन घड़ी में उनके साथ खड़ा है।

जम्मू में पाकिस्तानी गोलाबारी से 7 की मौत, वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल

इससे पहले 10 मई को ही जम्मू क्षेत्र में पाकिस्तानी सेना द्वारा किए गए मोर्टार और ड्रोन हमलों में जम्मू-कश्मीर सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी, दो सुरक्षाकर्मियों सहित कुल सात लोगों की जान चली गई, जबकि 25 से अधिक लोग घायल हुए हैं। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने प्रभावित इलाकों का दौरा कर हालात का जायजा लिया और मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये की राहत राशि देने की घोषणा की।

ये भी पढ़ें खेत में पानी देते वक्त टूटी हाइटेंशन लाइन, 15 वर्षीय किशोर की मौत, भाई गंभीर रूप से झुलस

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें