महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस का आउटरीच मॉडल, मिशन शक्ति के तहत जनपद में सक्रियता

महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस का आउटरीच मॉडल, मिशन शक्ति के तहत जनपद में सक्रियता

संवाददाता पवन सूर्यवंशी फर्रुखाबाद

फर्रुखाबाद। महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर जनपद फर्रुखाबाद में पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत नया आउटरीच मॉडल अपनाया है। इस पहल के जरिए पुलिस थानों तक सीमित रहने के बजाय सीधे समाज के बीच जाकर महिलाओं से संवाद कर रही है और उन्हें सहायता तंत्र से जोड़ रही है। इस क्रम में महिला थाना फर्रुखाबाद, कोतवाली फर्रुखाबाद, कोतवाली फतेहगढ़, कोतवाली मोहम्मदाबाद, थाना मऊदरवाजा, नवाबगंज, राजेपुर, शमसाबाद, कम्पिल एवं अमृतपुर थाना क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर संपर्क कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस टीमों ने महिलाओं से बातचीत कर उनकी दैनिक समस्याएं सुनीं और समाधान के कानूनी विकल्पों की जानकारी दी।
कार्यक्रमों के दौरान महिलाओं को यह बताया गया कि संकट की स्थिति में 1090, 181, 112, 1098 एवं 1076 जैसे हेल्पलाइन नंबर तत्काल सहायता उपलब्ध कराते हैं।

साथ ही घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, साइबर अपराध और अन्य महिला अपराधों से बचाव के व्यावहारिक उपाय साझा किए गए।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal