जिलाधिकारी श्री रविंद्र कुमार मॉंदड़ एव सीडीओ अभिनय गोपाल कि,अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की शासकीय निकाय बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी श्री रविंद्र कुमार मॉंदड़ एव सीडीओ अभिनय गोपाल कि,अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की शासकीय निकाय बैठक सम्पन्न

संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर

चिकित्सालयों में ओपीडी बढ़ाने, कम सर्जरी करने वाले विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों को नोटिस जारी करने तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के नियमित संचालन के निर्देश दिए गए।• संस्थागत प्रसव को प्रोत्साहित करने, प्रसव उपरांत प्रोत्साहन राशि का 24 घंटे में भुगतान सुनिश्चित करने एवं राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस तथा टीबी उन्मूलन हेतु 100 दिवसीय अभियान की समीक्षा की गई।• 102/108 एम्बुलेंस सेवाओं की कार्यप्रणाली की समीक्षा, रिक्त आशा पदों पर शीघ्र चयन तथा अनुपस्थित एएनएम के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए।गाजियाबाद। आज दिनांक 23 जनवरी 2026 को जिलाधिकारी गाजियाबाद श्री रविंद्र कुमार मॉंदड़ की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की शासकीय निकाय की बैठक अपराह्न 12:00 बजे से महात्मा गांधी सभागार में आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण सहित शिक्षा विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, पंचायती राज विभाग आदि के अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। बैठक के दौरान राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस एवं क्षय रोग नियंत्रण हेतु 100 दिवसीय अभियान के संबंध में सभी विभागों का उन्मुखीकरण किया गया।बैठक में सर्वप्रथम सभी चिकित्सालयों में ओपीडी बढ़ाने हेतु निर्देश दिए गए। जिन विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों द्वारा न्यूनतम सर्जरी की जा रही है, उन्हें नोटिस जारी करने के आदेश दिए गए। समीक्षा के दौरान आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को प्रतिदिन प्रातः 9:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक संचालित करने के निर्देश दिए गए। जिन केंद्रों पर सीएचओ की तैनाती नहीं है, वहां एएनएम द्वारा नियमित कार्य कराए जाने के आदेश दिए गए। साथ ही सभी केंद्रों पर औषधियों एवं टेस्ट किट की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु नोडल अधिकारी को निर्देशित किया गया। संस्थागत प्रसव को बढ़ाने हेतु समुदाय स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने तथा प्रसव उपरांत गर्भवती महिलाओं को देय प्रोत्साहन राशि का भुगतान 24 घंटे के भीतर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त जनपद स्तरीय उप/अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारियों द्वारा प्रतिमाह 8 तथा ब्लॉक स्तरीय चिकित्सा अधीक्षक/प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों द्वारा प्रतिमाह 10 चिकित्सा इकाइयों/आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का भ्रमण अनिवार्य किया गया एवं राज्य स्तर से उपलब्ध कराई गई चेकलिस्ट के अनुसार रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश दिए गए।बैठक में जनपद में संचालित समस्त 102/108 एम्बुलेंस सेवाओं की कार्यप्रणाली की समीक्षा करने, शेष रिक्त आशा पदों पर अविलंब चयन करने के निर्देश दिए गए। शहरी क्षेत्र में लगातार अनुपस्थित पाई गई दो एएनएम की सेवा समाप्ति के आदेश जारी किए गए। साथ ही राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम में सहभागिता न करने वाले स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव गोपाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री अखिलेश मोहन सहित स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग तथा पंचायती राज विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें