नागरिक सुरक्षा हेतु। नोएडा में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्म दिवस के अवसर पर शारदा यूनिवर्सिटी में ब्लैक आउट मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन

नागरिक सुरक्षा हेतु। नोएडा में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्म दिवस के अवसर पर शारदा यूनिवर्सिटी में ब्लैक आउट मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी नोएडा

गौतमबुद्धनगर, 23 जनवरी 2026
उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में यूपी दिवस-2026 एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्म दिवस के अवसर पर प्रदेश भर में ब्लैकआउट मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया ।इसी क्रम में जनपद गौतम बुद्ध नगर में शारदा यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा में ब्लैक आउट मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल कार्यक्रम अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) एवं उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा कोर, गौतम बुद्ध नगर प्रियंका के नेतृत्व में किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान हवाई हमले जैसी आपात स्थिति/आपदा (जिससे जीवन की सारवान हानि, मानवीय पीड़ा या संपत्ति का नुकसान हो एवं जो प्रभावित क्षेत्र के समुदाय की सामना करने की क्षमता से परे हो) की काल्पनिक परिस्थिति उत्पन्न की गई। इस स्थिति में नागरिकों एवं विभिन्न विभागों की तत्परता का परीक्षण करने हेतु सर्वप्रथम हवाई हमले की चेतावनी स्वरूप 2 मिनट तक सायरन ध्वनित किया गया। सायरन बजते ही समस्त परिसर की विद्युत व्यवस्था बाधित कर पूर्ण ब्लैक आउट किया गया तथा नागरिकों द्वारा निर्देशानुसार जमीन पर लेटकर सुरक्षित स्थानों पर शरण ली गई। काल्पनिक हवाई हमले की समाप्ति उपरांत ऑल क्लियर संकेत के रूप में 2 मिनट तक ऊँची आवाज में सायरन बजाया गया। इसके पश्चात मॉक ड्रिल के अगले चरण में हमले के कारण उत्पन्न आग एवं क्षति जैसी स्थिति का अभ्यास किया गया। नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवकों द्वारा फायर एक्सटिंगुशर की सहायता से छोटी आग पर नियंत्रण पाया गया, जबकि फायर सर्विस द्वारा फायर टेंडर के माध्यम से बड़ी आग को सफलतापूर्वक बुझाया गया। इसी क्रम में प्राथमिक चिकित्सा प्रदान करने, ध्वस्त भवन में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने तथा घायल व्यक्तियों को नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवकों द्वारा रेस्क्यू करने का अभ्यास किया गया। गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को एम्बुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुँचाने की प्रक्रिया का भी प्रभावी प्रदर्शन किया गया। इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में नागरिक सुरक्षा, आपदा प्रबंधन तथा विभिन्न विभागों के बीच आपसी समन्वय को सुदृढ़ करना रहा। निर्धारित समय पर विश्वविद्यालय परिसर में ब्लैक आउट कर वास्तविक परिस्थितियों का अभ्यास किया गया, जिसमें सुरक्षा व्यवस्था, संचार प्रणाली एवं त्वरित प्रतिक्रिया का प्रभावी प्रदर्शन देखने को मिला।इस मॉक ड्रिल में नागरिक सुरक्षा के 50 स्वयं सेवक, पावर कारपोरेशन विभाग, अग्नि शमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस प्रशासन, जिला प्रशासन एवं शारदा यूनिवर्सिटी कर्नल सुरेंद्र सिंह उपस्थित रहें गौतमबुद्धनगर।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें